न ‘नायक’ न ‘जननायक’ ये है ‘नालायक’… कांग्रेस के पोस्ट पर BJP की कड़ी प्रतिक्रिया

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव नज़दीक आते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का एक वीडियो साझा कर उन्हें ‘जननायक’ बताया। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने इस पर कड़ा पलटवार किया है।

कांग्रेस द्वारा साझा किए गए वीडियो में राहुल गांधी को लाल रंग की एक किताब हाथ में लिए हुए दिखाया गया है। यह वीडियो उनकी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ से जुड़ा है, जो हाल ही में बिहार में एसआईआर के विरोध में निकाली गई थी। इस यात्रा में राजद नेता तेजस्वी यादव भी उनके साथ थे।

BJP का प्रहार
कांग्रेस के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि राहुल गांधी कुछ दिन पहले बिहार आए और “कर्पूरी ठाकुर की ‘जननायक’ उपाधि चोरी कर ली।” उन्होंने आरोप लगाया कि भारी विरोध के बावजूद कांग्रेस इसे दोहरा रही है।

अजय आलोक ने कटाक्ष करते हुए कहा,

“राहुल गांधी जननायक हैं, तो पाकिस्तानियों और भारत विरोधियों के जननायक हैं। पाकिस्तान में उनके नाम पर जयकारे लगते हैं, वहीं जाकर ‘जननायक’ बन जाएंगे।”

उन्होंने आगे दावा किया कि आने वाले समय में कांग्रेस इतनी कमजोर हो जाएगी कि पार्टी कार्यकर्ता भी इसे छोड़ देंगे।

यह भी पढ़ें…

Bihar में महागठबंधन की आपसी जंग, दो प्रत्याशी मैदान में उतरे तो बढ़ी कंफ्यूजन

भाजपा प्रवक्ता ने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी दोनों को निशाने पर लेते हुए कहा कि न राहुल गांधी जननायक हैं, न तेजस्वी यादव नायक। दिल्ली और पटना के परिवारवादी पुत्र सिर्फ ‘नालायक’ हैं।”

उन्होंने व्यंग्य किया कि आने वाले दिनों में कांग्रेस राहुल गांधी को ‘लोकनायक’ भी घोषित कर सकती है।

यह भी पढ़ें…

NDA प्रत्याशी के काफिले पर हमला, चिराग का दावा… नहीं होगी ‘जंगल राज’ की वापसी

बिहार में बढ़ती सियासी गर्मी
राहुल गांधी को “जननायक” कहने पर हुआ यह राजनीतिक टकराव बिहार चुनावी माहौल में बयानबाजी की नयी लड़ाई को सामने लाता है।
जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे, ऐसे हमले और जवाबी हमले और तेज़ होने की पूरी संभावना है।

यह भी पढ़ें…

तेजस्वी पर तेज प्रताप यादव का वॉर… कौन बनेगा मुख्यमंत्री? ये जनता तय करेगी

Back to top button