Delhi BMW Accident: डिप्टी सेक्रेटरी की मौत के मामले में एक्शन, BMW चालक महिला गिरफ्तार

Delhi BMW Accident: दिल्ली छावनी मेट्रो स्टेशन के पास बीएमडब्ल्यू कार हादसे में जान गंवाने वाले वित्त मंत्रालय के अफसर नवजोत सिंह की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा ऐक्शन लिया है।

Delhi BMW Accident: दिल्ली कैंट थाना क्षेत्र में बीएमडब्ल्यू कार की टक्कर से हुई वित्त मंत्रालय के उपसचिव नवजोत सिंह की मौत के मामले में आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है। बताया गया कि गुरुग्राम निवासी आरोपी महिला गगनप्रीत को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं, आगे की जांच के लिए दिल्ली पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। बता दें कि दिल्ली कैंट थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने मोटरसाइकिल सवार दंपती को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में नवजोत सिंह की मौत हो गई थी, जबकि उनकी पत्नी घायल हो गई।

क्या है पूरा मामला?

52 वर्षीय नवजोत सिंह, जो वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर तैनात थे, उनकी रविवार को मौत हो गई. यह हादसा तब हुआ जब उनकी टू-व्हीलर को दिल्ली कैंट मेट्रो स्टेशन के पास बीएमडब्ल्यू कार ने टक्कर मार दी. हादसे के समय नवजोत सिंह अपनी पत्नी संदीप कौर के साथ बंगला साहिब गुरुद्वारा से लौट रहे थे.

हिरासत में आरोपी महिला

पुलिस ने इस मामले में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में उप सचिव 52 साल के नवजोत सिंह की रविवार दोपहर हुई दुर्घटना में मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के वक्त हरि नगर निवासी पति-पत्नी बंगला साहिब गुरुद्वारे से घर लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक जैसे ही हादसे की आरोपी महिला को अस्पताल से छुट्टी मिली, पुलिस ने उसे अस्पताल से ही गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़े-

Delhi क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी… हथियारबंद कुख्यात बदमाश रोहिणी से गिरफ्तार

बीएमडब्ल्यू गाड़ी गगनप्रीत चला रही थीं, जबकि उनके पति साइड में मौजूद थे. हादसे के बाद गगनप्रीत और उनके पति ने नवजोत सिंह और उनकी पत्नी को जीटीबी नगर स्थित न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया. यह जगह हादसे की लोकेशन से लगभग 19 किलोमीटर दूर है. जिसके बाद सवाल उठने लगे कि आखिर उन्हें इतनी दूर क्यों ले जाया गया. जिस अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था वह गगनप्रीत के परिवार की साझेदारी में है।

 

Back to top button