
कांग्रेस ने RJD के सामने डाले हथियार, महागठबंधन के CM फेस तस्वीर आई सामने …
Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के घटक दलों ने तेजस्वी यादव को नेता मान लिया है। कांग्रेस ने भी समर्थन दे दिया है। कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने VIP प्रमुख मुकेश सहनी को डिप्टी CM बनाने की भी बात कही।
Bihar Chunav 2025:लंबे राजनीतिक मंथन और अंदरूनी उठापटक के बाद आखिरकार महागठबंधन ने मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर स्थिति साफ कर दी है। गुरुवार को पटना स्थित एक होटल में आयोजित महागठबंधन की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में सभी सहयोगी दलों ने सर्वसम्मति से तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित किया, जबकि विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के अध्यक्ष मुकेश सहनी को उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। इस फैसले के साथ ही गठबंधन ने चुनावी समर में उतरने का बिगुल औपचारिक रूप से फूंक दिया।
तेजस्वी यादव ही है सीएम फेस
दरअसल, तेजस्वी को खुले तौर पर गठबंधन का सीएम फेस मानने से कांग्रेस ना-नुकुर करती रही, पर पार्टी नेतृत्व RJD नेता को महागठबंधन का नेता मान लिया है. अब इस बात की तस्दीक एक तस्वीर भी कर रही है. महागठबंधन का आज यानी गुरुवार 23 अक्टूबर 2025 को महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाला है. इसको लेकर एक पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें सिर्फ तेजस्वी यादव की ही तस्वीर है. इस तरह यह तय हो गया है कि महगठबंधन के नेता तेजस्वी यादव ही हैं।
सभी दलों ने जताया भरोसा
प्रेस कांफ्रेंस में राजद, कांग्रेस, वीआइपी, माले, सीपीआई और सीपीएम समेत सभी सहयोगी दलों के प्रमुख नेता एक मंच पर मौजूद। नेताओं ने कहा “बिहार में जनता अब बदलाव चाहती है और वह बदलाव केवल तेजस्वी यादव के नेतृत्व में ही संभव है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस महागठबंधन की मजबूती के साथ खड़ी है। “हमारी लड़ाई किसी व्यक्ति से नहीं, बल्कि उस व्यवस्था से है जिसने बिहार को पिछड़ेपन में धकेला है।”
ये भी पढ़े-
Bihar Election: अमित शाह से मिले चिराग पासवान, एनडीए की जीत पर जताया भरोसा
कांग्रेस ने राजद के सामने डाले हथियार?
दरअसल, कांग्रेस अब तक तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम फेस मानने से बचती रही। वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पूर्णिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी से जब तेजस्वी पर सवाल किया था, तो उन्होंने गोलमोल जवाब दिया था। इससे पहले कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु समेत अन्य शीर्ष नेताओं ने भी बार-बार तेजस्वी को सीएम फेस घोषित करने के सवाल को टाला था।
ये भी पढ़े-
मुजफ्फरपुर से नीतीश कुमार करेंगे चुनावी शंखनाद, मीनापुर और कांटी में दो बड़ी जनसभाएं 21 अक्टूबर को
बिहार चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण के नामांकन के दौरान महागठबंधन की कलह खुलकर सामने आ गई थी। कुछ सीटों पर घटक दलों ने एक-दूसरे के सामने ही उम्मीदवार उतारकर दोस्ताना संघर्ष बना दिया। सुल्तानगंज, कहलगंव, वैशाली समेत कुछ सीटों पर कांग्रेस और राजद दोनों के उम्मीदवारों के नामांकन कर दिया। कांग्रेस ने बछवाड़ा और अन्य जगह पर लेफ्ट पार्टी सीपीआई के खिलाफ भी अपना प्रत्याशी उतारा।
ये भी पढ़े-
Bihar में गरमाया चुनावी संग्राम… NDA ने दिया ‘मंगलराज’ बनाम ‘जंगलराज’ का नारा





