Bhagam Bhag 2: कॉमेडी सीक्वल में मनोज बाजपेयी की एंट्री, इस एक्टर को करेंगे रिप्लेस?

Manoj Bajpayee replaces Govinda in Bhagam Bhag 2: कॉमेडी फिल्म भागम भाग का सीक्वल बनने जा रहा है। भागम भाग 2 में अक्षय कुमार और परेश रावल की वापसी होगी, जबकि सीक्वल में मनोज बाजपेयी को गोविंदा की जगह कास्ट किया गया है।

Manoj Bajpayee replaces Govinda in Bhagam Bhag 2: साल 2006 में रिलीज हुई कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म ‘भागम भाग’ सुपरहिट रही थी। इसमें अक्षय कुमार, गोविंदा, परेश रावल और राजपाल यादव के साथ-साथ अन्य कलाकार थे, जिनके किरदारों ने जमकर एंटरटेन किया था। अब खबर है कि इसका सीक्वल आएगा। मगर उसमें गोविंदा नहीं दिखाई देंगे। उनकी जगह मनोज बाजपेयी ने ले ली है।

मनोज बाजपेयी ने गोविंदा को किया रिप्लेस?

गोविंदा को हिट मूवी भागम भाग के सीक्वल से बाहर कर दिया गया है. पहले पार्ट का हिस्सा वो रहे थे. रिपोर्ट के मुताबिक, भागम भाग के मेकर्स ने मनोज बाजपेयी को अहम रोल में चुना है. सूत्रों के मुताबिक, मूवी में नई स्टोरीलाइन के साथ कहानी कही जाएगी. इसे राज शांडिल्य डायरेक्ट करेंगे.

कब शुरू होगी शूटिंग

मीनाक्षी चौधरी फीमेल लीड होंगी. इस मूवी से वो हिंदी सिनेमा में कमबैक कर रही हैं. वो अक्षय कुमार के अपोजिट कास्ट की जाएंगी. उन्हें पिछली बार फिल्म अपस्टार्ट्स में देखा गया था. फिल्म की शूटिंग अगले महीने से मुंबई में शुरू होगी. मनोज बाजपेयी के अपोजिट अभी हीरोइन कास्ट नहीं की गई है.

फैंस हुए नाराज

गोविंदा के रिप्लेसमेंट की खबर अभी मेकर्स की तरफ से कंफर्म नहीं की गई है. लेकिन कास्टिंग में हुए इस बदलाव से सोशल मीडिया यूजर्स खासतौर पर गोविंदा के फैंस नाखुश हैं. एक यूजर ने रेडिट पर लिखा- सॉरी लेकिन मनोज बाजपेयी गोविंदा जैसी कॉमेडी नहीं कर सकते. दूसरे ने लिखा- फिल्म में गोविंदा को वापस लाना चाहिए. शख्स का कहना है अगर मूवी में गोविंदा नहीं हैं तो भागमभाग को बनाना ही नहीं चाहिए.

फिल्म भागम भाग 2006 में आई थी. इसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था. इसमें अक्षय कुमार, गोविंदा, परेशा रावल, लारा दत्ता, जैकी श्रॉफ, मनोज जोशी, शरद सक्सेना, असरानी, अरबाज खान लीड रोल में थे.

 

Back to top button