
‘Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari’ का मोशन पोस्टर जारी, इस दिन आएगा टीजर
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: अभिनेता वरुण धवन और जाह्नवी कपूर को एक बार फिर साथ देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं। वहीं, मेकर्स भी उत्सुकता बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का ऐलान हुआ है, प्रशंसकों का उत्साह सातवें आसमान पर है। इस फिल्म का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द खत्म होने वाला है। इस फिल्म के हीरो वरुण धवन हैं और इसमें उनकी जोड़ी जाह्नवी कपूर के साथ बनी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर साझा किया था और अब टीजर की जानकारी देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की रिलीज डेट के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है।
28 अगस्त को रिलीज होगा टीजर
मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की रिलीज डेट के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का टीजर आगामी 28 अगस्त को रिलीज होने वाला है, जबकि यह फिल्म गांधी जयंती और दशहरा के खास मौके पर यानी 2 अक्टूबर, 2025 को दर्शकों के बीच आएगी। धर्मा प्रोडक्शंस ने टीजर साझा करते हुए लिखा, ‘मंडप सजेगा, महफिल जमेगी… पर सनी और तुलसी की एंट्री, सारी स्क्रिप्ट बदल देगी।’
Mandap sajega, mehfil jamegi…
Par Sunny aur Tulsi ki entry, saari script badal degi!😎TEASER OUT ON 28th AUGUST, THIS THURSDAY!#SunnySanskariKiTulsiKumari in cinemas this Dussehra, 2nd October. pic.twitter.com/jBKWkXOP5h
— Dharma Productions (@DharmaMovies) August 25, 2025
पोस्ट देखकर काफी उत्साहित दिखे फैंस
फैंस उनकी पोस्ट देखकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वहीं, कमेंट सेक्शन पर वे ‘हार्ट’ और ‘फायर’ जैसी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, “इंतजार नहीं कर सकते।” दूसरे यूजर ने लिखा, “सुपर एक्साइटेड, सन्नी।” एक और यूजर ने लिखा, “फाइनली अब हम वरुण को फिर से रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में देख पाएंगे।” अन्य यूजर ने लिखा, “आपकी फिल्म को देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं।” इसी के साथ ही वीडियो को वरुण धवन, सान्या मल्होत्रा, जाह्नवी कपूर, रोहित श्राफ, मनीष पॉल और करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।
ये भी पढ़े-
Haiwaan: ऊपर से संत और अंदर से शैतान…अक्षय-सैफ का ‘हैवान’ के सेट से वीडियो वायरल
फिल्म की रिलीज डेट भी बदली
बता दें, फिल्म की रिलीज डेट पर कई बार बदलाव किए गए हैं। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में एक बार फिर वरुण और जान्हवी स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे। इससे पहले दोनों ने साल 2023 में आई फिल्म ‘बवाल’ में साथ काम किया था। फिल्म में अक्षय, जाह्नवी और वरुण के अलावा अक्षय ओबेरॉय, रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा और मनीष पॉल भी अहम किरदार में हैं।
ये भी पढ़े-
Ek Chatur Naar Trailer: ब्लैकमेल, बवाल और बुलेट्स… दिव्या खोसला के जाल में नील
दिलचस्प बात यह है कि ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ अब बॉक्स ऑफिस पर ‘कांतारा: अ लीजेंड – चैप्टर 1’ और हर्षवर्धन राणे की अभिनीत फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ से टक्कर लेगी। इस बीच, जान्हवी कपूर भी 29 अगस्त को सिनेमाघरों में आने वाली ‘परम सुंदरी’ की रिलीज की तैयारी कर रही हैं। दूसरी ओर, वरुण धवन फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में नजर आएंगे।
ये भी पढ़े-
Ekta Kapoor को मिली Ragini MMS 3 की हीरोइन, हॉरर-थ्रिलर फ्रैंचाइजी में बोल्डनेस का तड़का…





