
‘रवि किशन नाच-गाकर कमा लेंगे…’, CM योगी ने ली BJP सांसद की चुटकी
CM Yogi News: योगी आदित्यनाथ ने मजाकियां अंदाज में कहा कि रवि किशन तो नाच गाकर कमा खा लेंगे, लेकिन जब आम जनता की समृद्धि होगी तभी बाबा के पास कुछ आएगा। उनकी बात सुनकर मंच पर मौजूद रवि किशन भी हंसने लगे।
CM Yogi News: सीएम योगी आदित्यनाथ और रवि किशन जब साथ होते हैं तो अक्सर ही ऐसा मौका आ जाता है। जब योगी, रवि किशन की चुटकी लेते हैं। सोमवार को को योगी आदित्यनाथ होलिका दहन के मौके पर गोरखपुर पहुंचे। पांडेयहाता में होलिका दहन उत्सव समिति की ओर से आयोजित भक्त प्रह्लाद शोभा यात्रा शामिल हुए। इस दौरान एक बार फिर रवि किशन की चुटकी लेते हुए कहा कि वह कहीं भी नाचकर कमा सकते हैं लेकिन कालीबाड़ी वाले बाबा कहां कमाएंगे। सीएम के इस कथन से मौके पर ठहाके गूंज उठे।
रवि किशन पर चुटकी ली
योगी होलिका दहन उत्सव समिति की ओर से आयोजित भक्त प्रह्लाद की शोभायात्रा और आरती कार्यक्रम में पाण्डेयहाता पहुंचे। यहां से उन्होंने गोरखपुर के लोगों को होली शुभकामना सन्देश दिया। सीएम योगी ने कहा यही पाण्डेयहाता में सकरी गली थी। अब सड़कें चौड़ी हो जाएंगी तो विरासत गलियारा सबसे सुंदर होगा। यहां व्यापरियों को लाभ होगा। एक कॉम्लेक्स भी व्यापारियों के लिए बनेगा। रविकिशन की चुटकी लेते हुए कहा कि वो तक नाच गाकर कमा लेंगे, लेकिन कालीबाड़ी के बाबा कहां से कमाएंगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर रवि किशन की मौज ली है। उन्होंने कहा है कि रवि किशन तो कही भी नाच-गाकर पैसा कमा सकता है, लेकिन कालीबाड़ी के बाबा कहां से कमाएंगे। #yogiadityanath #ravikishan #gorakhpur pic.twitter.com/vo70Cvai8j
— Pawan Kumar Sharma (@pawanks1997) March 3, 2026
व्यापार बढ़ाना है उद्देश्य
योगी ने कहा कि जब यहां भीड़ बढ़ी तो मार्ग संकरा होने की वजह से व्यापर में दिक्कत होने लगी। किसी व्यापारी को उजाड़ना नहीं उनके व्यापार को बढ़ाना है। उनके अंदर पीड़ा थी, लेकिन उन्होंने पीड़ा को दबाकर आज सहयोग किया। वे जब यहां आ रहे थे तो कालीबाड़ी बल्कि बाबा से पूछ रहे थे कि पाण्डेयहाता कहां है। वे अक्सर यहां लोगों को डोसा खिलाने ले आते हैं। हालांकि कभी खिलाये नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यही पाण्डेयहता हाता है। यही विरस्तनका संरक्षण और कोई अराजकता-गुंडागर्दी नहीं है। यही रामराज्य है। यही पीएम मोदी कहते हैं कि विकसित भारत बनाने में योगदान दें।
ये भी पढ़े- खामेनेई के शोक में बड़ा इमामबाड़ा और पुराने लखनऊ में दुकानें बंद, दुआओं का दौर
गोरखपुर को पांडेयहाता में सकरी गली के चौड़ीकरण का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “किसी को उजाड़ना नहीं है.. उनके व्यापार को आगे बढ़ाना है, रवि किशन तो कहीं भी नाच-गाकर पैसा कमा सकता है लेकिन, कालीबाड़ी के बाबा कहां से कमाएंगे? जब आपकी समृद्धि होगी तब बाबा के पास भी कुछ आएगा और इसलिए इस गलियारे को विशेष रूप से गोरखपुर का पुराना गोरखपुर है. पहले यहीं से पूरा पूर्वी उत्तर प्रदेश का व्यापार संचालित होता था.
ये भी पढ़े- गो संरक्षण पर बड़ा अभियान… 12 मार्च को राजधानी में संतों का शक्ति प्रदर्शन
सीएम योगी की ये बात सुनकर मंच पर बैठे सांसद रवि किशन भी हंसने लगे और सभा में तालियां बजने लगीं. सीएम योगी भी ये कहते हुए मुस्कुराये. इससे पहले रवि किशन ने भी मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की और कहा कि हमारे मुख्यमंत्री सिंगापुर और जापान दौरे से लौटे हैं उनके स्वागत में कोई कमी नहीं होनी चाहिए. हम डीजे वाले से कहेंगे कि ‘रंग बरसे’ गाना चलाइए.
ये भी पढ़े- यूपी में आयुष्मान कार्ड धारकों गुड न्यूज, कैंटोनमेंट अस्पतालों में भी मिलेगा फ्री इलाज





