
Air India Flight: हवा में अटकी 335 यात्रियों की जान, टेकऑफ करते ही इमरजेंसी लैंडिंग…
Air India Flight Emergency Landing: विमान को सावधानीपूर्वक वापस दिल्ली एयरपोर्ट की ओर मोड़ा गया और सभी मानक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए सुरक्षित लैंडिंग कराई गई.
Air India Flight Emergency Landing: दिल्ली से मुंबई जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट को 40 मिनट में ही इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। रिपोर्ट्स के मुताबिक बोइंग 777-300ER AI887 फ्लाइट का दाहिना इंजन टेक-ऑफ के बाद बंद हो गया। उसमें ऑइल प्रेशर जीरो हो गया था। इसके चलते उसे दिल्ली एयरपोर्ट लौटना पड़ा। प्लेन ने सुबह 6:10 बजे AI 887 के रूप में मुंबई के लिए उड़ान भरी थी और 6.52 पर यह वापस आ गया। हालांकि 2 इंजन वाले प्लेन एक इंजन के जरिए भी सुरक्षित लैंड कर सकते हैं। इसलिए इसे तुरंत ही लौटाने का फैसला लिया गया।
सबसे पहले जानते हैं कि हुआ क्या
कैसे विमान में अटकी यात्रियों की जान?
विमान को सुबह 7:47 बजे सुरक्षित तरीके से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. यह विमान में करीब 335 लोग सवार थे. एयर इंडिया की दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट AI887 को 22 दिसंबर को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी कारणों से वापस दिल्ली लौटना पड़ा.
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरने के बाद विमान के इंजन नंबर नंबर 2 में ऑयल प्रेशर जीरो हो गया था. इसकी भनकर जैसे पायलट को लगी, आनन-फानन में इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला किया. इसके बाद पायलट ने तकनीकी खामी पर वापस दिल्ली एयरपोर्ट के अथॉरिटी को संपर्क किया. हालांकि, राहत की बात यह रही कि कुछ ही देर हवा में रहने के बाद विमान ने एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की.
ऑइल प्रेशर जीरो होने पर भी उड़ान जारी रखी जाती है तो इंजन कुछ ही मिनटों में ओवरहीट हो सकता है। अगर ज्यादा देर तक चलाया जाता है तो इंजन फेल हो सकता है। लेकिन आजकल प्लेन एक इंजन पर भी सुरक्षित लैंड कर सकता है। ऐसी कंडीशन में पायलट इंजन पावर कम कर देते हैं या बंद कर देते हैं और नजदीकी एयरपोर्ट पर लैंडिंग कर लेते हैं।





