
अजित पवार के प्लेन उड़ाने वाली लेडी पायलट कौन? 25 की उम्र में दर्दनाक मौत…
Ajit Pawar Plane Pilot: अजीत पवार के लेयरजेट 45 की को पायलट कैप्टन शांभवी पाठक भी आज बारामती में हुए इस दुखद विमान हादसे में मारे गए लोगों में शामिल हैं। हादसे के समय वह वीएसआर एविएशन में पायलट के पद पर कार्यरत थीं।
Ajit Pawar Plane Pilot: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का एक विमान हादसे में निधन हो गया. वह करीब 66 वर्ष के थे. वह मुंबई से अपने गृह नगर बारामती जा रहे थे तभी लैंडिंग के वक्त विमान हादसे का शिकार हो गया. विमान को एक युवा लेडी पायलट शांभवी पाठक (Shambhavi Pathak) उड़ा रही थीं. उन्होंने 2016 से 2018 के बीच ग्वालियर स्थित नंबर 1 एयर फोर्स स्कूल में पढ़ाई की थी और मध्य प्रदेश फ्लाइंग क्लब की सदस्य थीं। उनके साथ विमान में कैप्टन सुमित और एक अन्य क्रू मेंबर भी थे।
भयानक हादसे शांभवी की मौत
शांभवी की पढ़ाई मुंबई में हुई थी. शांभवी ने मुंबई यूनिवर्सिटी से एयरोनॉटिक्स और एविएशन साइंस में बीएससी की डिग्री हासिल की थी. पायलट बनने के लिए शांभवी पाठक ने न्यूजीलैंड इंटरनेशनल कमर्शियल पायलट अकादमी से कमर्शियल पायलट की ट्रेनिंग ली थी. शांभवी ने साल 2018 से 2019 के बीच प्रोफेशनल फ्लाइंग सीखी. यहीं से उन्हें न्यूजीलैंड सिविल एविएशन अथॉरिटी का कमर्शियल पायलट लाइसेंस भी मिला.
भारत लौटकर मजबूत किया करियर
विदेश से ट्रेनिंग लेने के बाद शांभवी भारत लौटीं और यहां डीजीसीए से कमर्शियल पायलट लाइसेंस हासिल किया. उन्होंने ‘फ्रोजन एटीपीएल’ भी पूरा किया, जिसे एयरलाइन पायलट बनने की दिशा में एक अहम कदम माना जाता है. इसके साथ ही उनके पास फ्लाइट इंस्ट्रक्टर रेटिंग भी थी, यानी वह दूसरों को उड़ान की ट्रेनिंग देने के योग्य थीं.
ये भी पढ़े- Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार की मौत, प्लेन क्रैश में चली गई जान
इंस्ट्रक्टर के रूप में भी निभाई जिम्मेदारी
शांभवी पाठक ने असिस्टेंट फ्लाइट इंस्ट्रक्टर के तौर पर भी काम किया. यहां उन्होंने नए पायलटों को ट्रेनिंग दी और अपनी समझ को और गहरा किया.
सुरक्षा और तकनीकी ट्रेनिंग
एक पायलट के लिए केवल उड़ान भरना ही नहीं, बल्कि सुरक्षा नियमों की समझ भी उतनी ही जरूरी होती है. शांभवी ने एविएशन सिक्योरिटी यानी AVSEC की ट्रेनिंग स्पाइसजेट से ली थी. इसके अलावा उन्होंने ए320 जेट से जुड़ी ओरिएंटेशन ट्रेनिंग भी पूरी की थी.
Learjet 45 की फर्स्ट ऑफिसर
अगस्त 2022 से शांभवी पाठक वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड में फुल-टाइम फर्स्ट ऑफिसर के रूप में काम कर रही थीं. वह लियरजेट-45 जैसे हाई-परफॉर्मेंस बिजनेस जेट को उड़ाने की जिम्मेदारी संभालती थीं. यह जेट आमतौर पर वीआईपी, उद्योगपतियों और खास यात्राओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है.
DGCA ने की मौत की पुष्टि
नागरी विमान वाहतूक संचालनालय (DGCA) के अनुसार, इस हादसे में अजित पवार, उनके निजी सहायक (PA), सुरक्षा गार्ड और दोनों पायलटों सहित कुल 5 लोगों ने अपनी जान गंवाई है. विमान जलकर पूरी तरह राख हो चुका है. DGCA ने हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं.





