Stock Market: बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में तेजी , निफ्टी 25,000 के पार

Stock Market Today: अगले सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों और मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हल्की बढ़त में रहे।

Stock Market Today: ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार ने सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को मजबूत शुरुआत की। सुबह 9 बजकर 19 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 146.49 अंकों की बढ़त के के साथ 81,695.22 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 51.5 अंकों की तेजी के साथ 25057 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में शामिल इन्फोसिस, टीसीएस, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स प्रमुख लाभ में रहे, जबकि इटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी, एचयूएल, एचडीएफसी बैंक नुकसान में रहे।

Bajaj Finance के शेयर शुक्रवार को पॉजिटिव कारोबार कर रहे थे, और स्टॉक का भाव पिछले शेयर मार्केट में कारोबार बंद होने के भाव से 1.14 प्रतिशत बढ़कर 981.35 रुपये प्रति शेयर था। कारोबारी सत्र में पहले, स्टॉक ने 982.75 रुपये का सबसे ज्यादा और 970.85 रुपये का सबसे निचला स्तर छुआ था।

ऑस्टेरे सिस्टम्स के शेयरों की आज BSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 1077 गुना बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹55 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹75.55 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 37.36% का लिस्टिंग गेन (Austere Systems Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े।

मार्केट रेगुलेटर SEBI की आज अहम बोर्ड बैठक होगी। मनीकंट्रोल के मुताबिक बड़े IPO में कम हिस्सेदारी बेचने पर छूट मिल सकती है। साथ ही REITs और InvITs को इक्विटी का दर्जा देने के मुद्दे पर भी चर्चा संभव है।

वॉल स्ट्रीट के तीनों इंडेक्स (Dow, Nasdaq, S&P 500) नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे हैं.हांगकांग का बाजार 1.5% ऊपर है.सियोल, टोक्यो, शंघाई, सिडनी, सिंगापुर और मनीला के बाजारों में भी मजबूती दिखी.

अब सभी निवेशकों की नजरें अमेरिकी फेड की अगली बैठक पर हैं, जिसमें 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की उम्मीद जताई जा रही है. फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल के बयान पर भी खास ध्यान रहेगा, जो आगे के ट्रेंड को तय कर सकता है.

 

Back to top button