Bilaspur Train Accident: पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में जबरदस्त टक्कर, कुछ यात्रियों की मौत की खबरें

Bilaspur Train Accident: बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की आमने सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। भीषण हादसे में पैसेंजर ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए।

Bilaspur Train Accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में टक्कर हो गई है। भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत की खबर है। मौके पर रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी पहुंच चुके हैं। रेस्क्यू किया जा रहा है। हालांकि, ये हादसा कैसे हुआ अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई है। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसा जयरामनगर रेलवे स्टेशन के पास हुआ। राहत कार्य जारी।

हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका

जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के लालखदन के पास मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन की आमने-सामने टक्कर हो गई। यह हादसा शाम 4 बजे के आसापास हुआ। यह हादसे में हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इस बीच रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव के काम में जुटी हुई हैं। गैस कटर से क्षतिग्रस्त डिब्बे में फंसे हुए यात्रियों को निकाला जा रहा है।

रेस्क्यू अभियान जारी

घटना के बाद मौके पर अधिकारी पहुंच गए हैं। रेस्क्यू अभियान युद्ध स्तर पर जारी है। हादसे के तुरंत बाद मेडिकल यूनिट और डिविजनल अफसरों को मौके पर भेजा है। वर्तमान में इस रूट पर ट्रेनों के परिचालन को रोक दिया गया है। वहीं, कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है।

कोरबा से बिलासपुर जाने वाली मेमू ट्रेन हादसे का शिकार हो गई है। हादसा बिलासपुर में लाल खदान के पास हुआ। इसमें एक ही पटरी पर मालगाड़ी और मेमू ट्रेन एक दूसरे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की मेमू ट्रेन के कई डिब्बे मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गए।

इस हादसे के बाद रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। एक बयान में कहा गया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा सूचित किया जाता है कि एक अप्रत्याशित स्थिति के मद्देनज़र यात्रियों एवं उनके परिजनों की सुविधा हेतु निम्न हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं

Back to top button