केरल में ट्रेन हादसा नहीं, हमला! नशे में धुत व्यक्ति ने युवती को मारी लात चलती ट्रेन से फेंका

Keral News: केरल के वर्कला में रेल यात्रा के दौरान एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 19 वर्षीय युवती को एक चलती ट्रेन से धक्का देकर बाहर फेंक दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना रविवार देर रात वर्कला और कडक्कवूर स्टेशन के बीच अयंती पुल के पास हुई। पुलिस ने आरोपी को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया है।

चलती ट्रेन से युवती को दिया धक्का
सूत्रों के मुताबिक, यह घटना अलुवा से तिरुवनंतपुरम जा रही केरल एक्सप्रेस ट्रेन में हुई। पीड़िता, जो पलोडे की रहने वाली बताई जा रही है, अपनी सहेली के साथ यात्रा कर रही थी। जब वह शौचालय से बाहर निकल रही थी, तभी पनाचमूडु निवासी सुरेश कुमार (48) ने उसे अचानक धक्का दे दिया। युवती नीचे ट्रैक पर गिर गई और उसके सिर व पेट में गंभीर चोटें आईं।

सहेली पर भी हमला, लेकिन बच गई जान
पीड़िता की सहेली ने बताया कि आरोपी ने उस पर भी हमला किया और धक्का देने की कोशिश की, लेकिन उसने ट्रेन का दरवाजा मजबूती से पकड़ लिया, जिससे उसकी जान बच गई। ट्रेन के अन्य यात्रियों ने तुरंत शोर मचाया और अर्चना (पीड़िता की सहेली) को ऊपर खींचकर सुरक्षित किया। यात्रियों ने तुरंत रेलवे पुलिस को सूचना दी।

आरोपी सुरेश कुमार गिरफ्तार
रेलवे पुलिस ने थंपनूर स्टेशन पर ट्रेन को रोककर आरोपी सुरेश कुमार को हिरासत में ले लिया। जांच में सामने आया है कि आरोपी शराब के नशे में था और यात्रा के दौरान उसका व्यवहार असामान्य था। पूछताछ में उसने अपराध कबूल कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी पर हत्या के प्रयास (IPC धारा 307) और रेलवे अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सुरेश कुमार को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

स्थानीय लोगों और यात्रियों ने की मदद
घटना के तुरंत बाद यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों ने ट्रेन रुकवाकर ट्रैक पर युवती की तलाश की। स्थानीय लोगों की मदद से उसे गंभीर हालत में वर्कला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें…

उत्तर रेलवे जम्मू मंडल ने जांच अभियान में वसूले ₹67 लाख का जुर्माना, अन्य मंडलों के लिए प्रेरणा

डॉक्टरों ने कहा— हालत स्थिर, खतरे से बाहर
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, पीड़िता के सिर में गहरी चोटें और पेट में आंतरिक क्षति पाई गई है। हालांकि फिलहाल उसकी हालत स्थिर है और जीवन को खतरा नहीं है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम उसकी लगातार निगरानी कर रही है।

यह भी पढ़ें…

पुरी मंदिर की अनोखी परंपरा… जहां एकादशी पर भी भक्तों को मिलता है चावल का महाप्रसाद

रेल यात्रा में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल
इस घटना ने एक बार फिर रेल यात्रा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल के महीनों में ट्रेनों में महिलाओं के साथ छेड़छाड़, हमला या चोरी जैसी घटनाओं में वृद्धि दर्ज की गई है।
स्थानीय महिला संगठनों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि महिला यात्रियों के डिब्बों में सुरक्षा गार्ड या महिला आरपीएफ कर्मियों की तैनाती बढ़ाई जाए।

यह भी पढ़ें…

छत्तीसगढ़ में नई विधानसभा का उद्घाटन; PM Modi बोलें, “अटल जी का सपना हुआ साकार”

Back to top button