फ्रांस: सीरियल किलर मिशेल फोरनिर्ट की मौत, कहा जाता था ‘आर्डेनेस का नरपिशाच’

French serial killer Michel Fourniret

पेरिस। ‘आर्डेनेस का नरपिशाच’ के नाम से कुख्यात फ्रांसीसी सीरियल किलर मिशेल फोरनिर्ट की 79 साल की उम्र में जेल में ही मौत हो गई। इस हत्यारे ने 11 लोगों का कत्ल किया था, जिसमें ज्यादातर लड़कियां और युवा महिलाएं थीं। मिशेल आठ लोगों के हत्या के मामले में दो आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।

मिशेन फोरनिर्ट ने 11 हत्याएं कबूली

पेरिस के ला पीटी-सालिप्रीयर अस्पताल में मिशेल फोरनिर्ट ने सोमवार को अंतिम सांस ली। 28 अप्रैल को मिशेल को जेल के पास स्थित इस अस्पताल में भर्ती किया गया था। मिशेल ने 11 हत्याओं का कबूला है, इसमें ब्रिटिश छात्र जोएना पेरिस भी शामिल है। लेकिन इसके अलावा मिशेल के ऊपर कुछ लोगों को गायब करने का आरोप है। 

नौ साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

मिशेल ने एक नौ साल की बच्ची एस्टेल मोजिन के साथ दुष्कर्म किया था और उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद साल 2003 में बेल्जियम में मिशेल को गिरफ्तार कर लिया गया था। मार्च 2020 में मिशेल ने उस बच्ची की हत्या को कबूला था, हालांकि अभी तक बच्ची के शव को ढूंढा जा रहा है। 

दिल संबंधी बीमारी और एल्जाइमर से जूझ रहा था मिशेल

सोमवार को पेरिस के अखबारों में यह खबर छपी कि मिशेल फोरनिर्ट को अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। इस दौरान मिशेल फोरनिर्ट दिल संबंधी बीमारी और एल्जाइमर से जूझ रहा था।

वहीं डॉक्टर को उसे आर्टिफिशियल कोमा की स्थिति में रखना पड़ा। मिशेल की मौत के मामले में जांच की घोषणा कर दी गई। ऐसा फ्रांस में सामान्य तौर पर होता है, जब किसी कैदी की मौत हो जाती है। 

Back to top button