
ठाकुरगंज अस्पताल में अब 24 घंटे लैब की सुविधा, मरीजों के इलाज में आसानी
Lucknow news: ठाकुरगंज गंज संयुक्त अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अब जांच के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। अस्पताल प्रशासन के प्रयास से यहां की लैब का संचालन 24 घंटे शुरू करा दिया गया है।
ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय 200 बेड की क्षमता का अस्पताल है। 10 बेड की इमरजेंसी का भी संचालन किया जा रहा है। रोजाना ओपीडी में भी करीब दो हजार मरीज इलाज के लिए आते हैं। अभी तक 24 घंटे लैब का संचालन न होने के कारण मरीजों को जांच के लिए भटकना पड़ता था। खासतौर पर इमरजेंसी के मरीजों को अधिक दिक्कत का सामना करना पड़
एलाइजा जांच की भी सुविधा मिलनी शुरू
रहा था। जांच के लिए बलरामपुर और सिविल अस्पताल सैंपल भेजे जाते थे। या फिर निजी केंद्र से जांच कराने को मजबूर होते थे। अस्पताल के सीएमएस डॉ.एसपी सिंह ने बताया कि मरीजों की परेशानी को देखते हुए सभी जरूरी संसाधन जुटा कर लैब का संचालन 24 घंटे शुरू करा दिया गया हैं। साथ ही कई नई जांचें भी बढ़ा दी गईं हैं। नई जांचों में अब डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया, एचआईवी और हेपेटाइटिस-बी जैसे रोगों की जांचें होने के साथ ही थायराइड और बिटामिन बी सहित अन्य जांचें भी शामिल हैं।
इस सुविधा से मरीजों को अपनी जांच के लिए अस्पताल के निर्धारित समय की प्रतीक्षा नहीं करनी होगी और वे अपनी आवश्यकतानुसार किसी भी समय जांच करवा सकते हैं। अस्पताल सोमवार से रविवार तक 24 घंटे खुला रहेगा। ठाकुरगंज अस्पताल में 24 घंटे जांच की सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को काफी सुविधा होगी और वे अपनी जांच के लिए किसी भी समय अस्पताल जा सकते हैं।