कोरोना के खिलाफ जंग में दुनिया के कई देश भारत के साथ, अब इन चार देशों ने भेजी मदद

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में दुनिया के कई देशों से भारत को पूरा सहयोग मिल रहा है। कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रहे भारत के लिए ऑक्सजीन संकट सहित मेडिकल उपकरण की कमी को पूरा करने के लिए कई देश भारत की मदद करने के लिए हाथ बढ़ा चुके हैं।

यूएस, फ्रांस, ब्राजील और यूके के बाद अब स्विट्जरलैंड, पोलैंड, नीदरलैंड और बैंकॉक भारत की मदद के लिए आगे आए हैं। इन देशों से भी कई विमानों के जरिए राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई है।

स्विट्जरलैंड ने भेजे कई सौ ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स और 50 श्वसन यंत्र

स्विट्जरलैंड ने कई सौ ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स और 50 श्वसन यंत्र (respirators) भेजे हैं, जिसकी कीमत CHF 3 मिलियन (लगभग अमरीकी डालर 3.3 मिलियन) है। स्विट्जरलैंड दूतावास ने इसकी जानकारी दी है।

पोलैंड द्वारा भेजी गई 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स की खेप

पोलैंड भी भारत की मदद के लिए सामने आया है। पोलैंड से लगभग 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स की खेप भेजी गई है। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता, अरिंदम बागची ने इस समर्थन के लिए यूरोपीय देश को धन्यवाद कहा है।

नीदरलैंड ने भेजे मेडिकल उपकरण

उधर, नीदरलैंड से एक फ्लाइट के जरिए 449 वेंटिलेटर, 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स और अन्य  मेडिकल उपकरण आज भारत भेजे गए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता, अरिंदम बागची ने कहा हम इस मदद के लिए नीदरलैंड का धन्यवाद करते हैं।

बैंकाक की तरफ से 4 क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनरों की मदद

इन देशों के अलावा बैंकाक से भी भारत को मेडिकल उपकरण भेज गए हैं। भारतीय वायु सेना के सी -17 विमान ने बैंकाक से पनागर एयर बेस (पश्चिम बंगाल) तक 4 क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनरों को एयरलिफ्ट किया है।

Back to top button