लाइव इवेंट में Pawan Singh ने हीरोइन की कमर को किया टच…, वीडियो देख भड़के लोग

Pawan Singh Viral Video: भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह का अंजलि राघव संग स्टेज पर वायरल वीडियो विवादों में, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग तेज, अभी तक पवन सिंह का बयान नहीं आया है.

Pawan Singh Viral Video: पवन सिंह का हाल ही में ‘सइयां सेवा करे’ गाना रिलीज हुआ है, इस गाने में उनके साथ एक्ट्रेस अंजलि राघव हैं। दोनों का गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इसी बीच भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह मशहूर है कि वो लड़कियों के साथ अक्सर भरी महफिल में अभद्र हरकतें करते हैं। कभी वो उनको असहज महसूस करवाते हैं तो कभी अपनी बातों से उनको शर्मिंदा कर देते हैं। लेकिन अब तो हद ही हो गई है और एक महिला की खुली कमर में पर उन्होने बेशर्म हरकत की है। पवन सिंह के इस वीडियो के सामने आती ही लोगों के ढेरों रिएक्शन आ रहे हैं।

पवन सिंह का वायरल हुआ वीडियो

स्टेज पर अंजलि कुछ कह रही होती हैं. वहीं बगल में पवन सिंह माइक लिए खड़े थे. तभी अचानक एक्टर हीरोइन की कमर छूने लगते हैं. फिर वह कहते हैं कुछ लगा है. यहां पर. थोड़ा हाथ हटाओ।

 

ट्रोल कर रहे हैं लोग

भोजपुरिया स्टार को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। एक ने लिखा, ”ये तो हमेशा चेक ही करने में लगा रहता है।” एक ने लिखा, ”सब सुधर जाएंगे लेकिन ये बेशर्म नहीं सुधरेगा।” एक ने लिखा, ”और यभोजपुरी वाले इसको आदर्श मानते हैं।” एक ने लिखा, ”और इसको काराकाट के सांसद बनना है।” एक ने लिखा, ”खुद की बहन बेटी के साथ ऐसा होगा तब पता चलेगा।” एक ने लिखा, ”कमर के फोल्ड्स चेक कर रहा है।” आप भी देखिए ये वीडियो..

आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि पवन सिंह को महिला के साथ कुछ हरकत करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है। उनपर पहले कई बार महिला के साथ बुरा बर्ताव करने के आरोप लग चुके हैं। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। एक बार फिर उनकी इस हरकत को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Back to top button