मां बनने वाली हैं सरगुन मेहता? शादी के 12 साल बाद रवि दुबे बनेंगे पापा!

Sargun Mehta Pregnancy Rumours: रवि दुबे और सरगुन मेहता शादी के 12 साल बाद पहले बच्चे की उम्मीद करने की खबरों ने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है.

Sargun Mehta Pregnancy Rumours: टीवी के मोस्ट पॉपुलर कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता शादी के 12 साल बाद एक बार फिर प्रेग्नेंसी की अटकलों को लेकर सुर्खियो में आ गए हैं. इस जोड़ी ने साल 2013 में शादी की थी. तब से इस कपल को इनके मज़बूत रिश्ते और प्रोफेशनल सक्सेस के लिए पसंद किया जाता रहा है. वहीं एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक ये जोड़ी शादी के 12 साल बाद अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू कर सकते हैं और पेरेंटहुड में कदम रख सकते हैं.

क्या प्रेग्नेंट हैं सरगुन मेहता

‘टेली क्रिएट्स’ द्वारा साझा की गई एक सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, सरगुन मेहता और रवि दुबे शादी के 12 साल बाद अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। अगर ये रिपोर्ट सच साबित होती है तो कपल शादी के 1 दशक से भी ज्यादा समय के बाद माता-पिता बनेंगे। हालांकि, न तो रवि दुबे ने इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया दी है और न ही सरगुन मेहता ने। कपल ने अब तक इन खबरों को न तो नकारा है और न ही पुष्टि की है, जिसके चलते ये खबरें अब तक अप्रमाणित हैं।

रवि और सरगुन की लव स्टोरी

रवि और सरगुन की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की पहली मुलाकात ’12/24 करोल बाग’ के सेट पर हुई थी और यहीं से दोनों की लव स्टोरी भी शुरू हुई। इस सीरियल में दोनों ने ऑन-स्क्रीन कपल का रोल निभाया। टीवी स्क्रीन पर रोमांस जल्द ही असल जिंदगी के प्यार में बदल गई, हालांकि उन्होंने लंबे समयत तक अपने रिश्ते को छुपाए रखा। इसके बाद रवि ने ‘नच बलिये 5’ के दौरान सरगुन को शादी के लिए प्रपोज किया और 7 दिसंबर 2013 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sargun Aradhana mehta (@sargunmehta)

पहले भी उड़ चुकी हैं अफवाह

सरगुन मेहता और रवि दुबे के माता-पिता बनने की अफवाहें पहले भी उड़ चुकी है. इससे पहले तब तेज हुई थीं जब रवि और सरगुन अपने शो ‘जूलियट जट्ट दी’ के प्रमोशन के लिए रियेलिटी शो बिग बॉस 19 में पहुंचे थे. टीवी पर अपनी उपस्थिति के बाद दोनों एक अस्पताल के बाहर नजर आए, जिसके बाद फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि हो न हो कपल जल्दी ही कोई गुड न्यूज देने वाला है. लेकिन ये सिर्फ अफवाह निकली

रामायण में नजर आएंगे रवि दुबे

वर्क फ्रंट की बात करें तो सरगुन मेहता, पंजाब की सबसे सफल सितारों में से एक बन चुकी हैं, वहीं रवि दुबे भी अपने करियर को आगे बढ़ाने में जुटे हैं। कई हिट टीवी शोज और वेब सीरीज के बाद अब वह रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ में नजर आएंगे। इस मोस्ट अवेटेड फिल्म में वह “लक्ष्मण” का किरदार निभा रहे हैं।

Back to top button