Cyclone Montha के खौफ में ओडिशा… IMD ने इन राज्यों को दी चेतावनी

Cyclone Montha: दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ तेजी से उत्तरी-पश्चिमी दिशा में बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि पिछले छह घंटों में यह तूफान 15 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ा है।

सोमवार सुबह मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि अगले 12 घंटों में तूफान दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ेगा, फिर उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर मुड़ेगा। 28 अक्टूबर की सुबह तक यह एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इसके बाद यह 28 अक्टूबर की शाम या रात में काकीनाडा के पास मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच आंध्र प्रदेश तट को पार कर सकता है।

IMD की चेतावनी
आईएमडी ने आंध्र प्रदेश के 23 जिलों और दक्षिण ओडिशा तटों के लिए चेतावनी जारी की है। आंध्र में एसपीएसआर नेल्लोर, प्राकासम, भट्टल, कृष्णा, वेस्ट गोदावरी, ईस्ट गोदावरी और विजयवाड़ा जैसे जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट है। 27 से 29 अक्टूबर तक इन क्षेत्रों में भारी बारिश, तेज हवाएं और बाढ़ की आशंका है। इस दौरान हवा की गति 90-100 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 110 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है, जिससे समुद्र में ऊंची लहरें और भारी तबाही का खतरा बढ़ जाएगा। ।

ओडिशा और आंध्र प्रदेश में अलर्ट जारी
ओडिशा के कोरापुट, मल्कानगिरी, रायगढ़ा, नबरंगपुर, कालाहांडी, गंजम और गजपति जिलों में भी रेड अलर्ट लागू है, जहां 28-29 अक्टूबर को बहुत भारी बारिश की संभावना है। तमिलनाडु के उत्तरी हिस्सों में हल्की बारिश और बिजली चमकने की उम्मीद है।

वहीं, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा है और बिजली, टेलीकॉम व पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। ओडिशा सरकार ने कमजोर इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करना शुरू कर दिया है और 128 आपदा प्रतिक्रिया टीमें तैनात की गई हैं। पुरी समुद्र तट पर 27 से 29 अक्टूबर तक स्नान पर रोक लगा दी गई है, जबकि किसानों ने फसल कटाई तेज कर दी है।

यह भी पढ़ें…

करूर भगदड़ के पीड़ित परिवारों से मिले विजय, महाबलीपुरम में पार्टी ने की खास इंतजाम

बंद किए गए स्कूल-कॉलेज
चक्रवात के खतरे को देखते हुए आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट एजुकेशन बोर्ड ने रविवार को घोषणा की कि 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक निम्नलिखित जिलों विजयनगरम, विशाखापत्तनम, अनकापल्ली, काकीनाडा, वेस्ट गोदावरी, एलुरु, कृष्णा, एनटीआर, गुंटूर, बापटला, पल्लनाडु और वाईएसआर कडप्पा में सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी जूनियर कॉलेज बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें…

जम्मू-कश्मीर में चार राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जारी, NC और BJP के बीच टक्कर

मछुआरों को भी दी गई चेतावनी
मछुआरों को अगले पांच दिन समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है। दक्षिण बंगाल के कोलकाता, साउथ 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर में 27 अक्टूबर से हल्की बारिश शुरू हो सकती है, जो 28-31 अक्टूबर तक भारी रूप ले सकती है। सेना और तटरक्षक बल तैयार हैं और जलवायु परिवर्तन के कारण तूफानों की तीव्रता बढ़ने की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें…

Road Accident: हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर बस बनी आग का गोला, 20 लोग जिंदा जले

Back to top button