
भगवान शिव को चढ़ाएं ये खास चीजें, दूर होंगी परेशानियां और घर में बढ़ेगा प्रेम…
Maha Shivaratri 2026: महाशिवरात्रि का पावन पर्व भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि भोलेनाथ अपने भक्तों से बेहद जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। ऐसे में यदि आप इस महाशिवरात्रि घर पर ही विधि-विधान से पूजा करते हैं और कुछ खास चीजें अर्पित करते हैं तो जीवन में सुख-समृद्धि आती है और रिश्तों में प्रेम बना रहता है।
1. बेलपत्र अर्पित करें
शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि तीन पत्तियों वाला बेलपत्र त्रिदेव और त्रिगुण का प्रतीक होता है। इससे भगवान शिव की कृपा मिलती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

2. कच्चा दूध और जल से अभिषेक
इस दिन शिवलिंग पर जल और कच्चे दूध से अभिषेक करने का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि इससे मन की शुद्धि होती है और घर में शांति बनी रहती है।

3. शहद और दही चढ़ाएं
शहद और दही से अभिषेक करने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है और रिश्तों में प्रेम बढ़ता है। जिन लोगों के संबंधों में तनाव है, उन्हें यह उपाय जरूर करना चाहिए।

4. धतूरा और भांग
भगवान शिव को धतूरा और भांग प्रिय माने जाते हैं। शिवरात्रि पर इन्हें अर्पित करने से विशेष फल प्राप्त होता है और बाधाएं दूर होती हैं।

यह भी पढ़ें…
Aaj Ka Rashifal: प्यार के दिन पर प्रदोष व्रत का शुभ संयोग, पढ़े दैनिक राशिफल
5. चंदन और सफेद फूल
शिवलिंग पर चंदन लगाना और सफेद फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है। इससे मानसिक शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मकता आती है।

6. फल और मिठाई का भोग
पूजा के बाद फल और मिठाई का भोग लगाकर प्रसाद के रूप में परिवार में बांटें। इससे घर में प्रेम और सद्भाव बना रहता है।

यह भी पढ़ें…
भारत ही नहीं, दुनिया भर में मनाई जाती है महा शिवरात्रि… भक्तों में भोले बाबा की गहरी आस्था
पूजा के दौरान रखें इन बातों का ध्यान
- स्वच्छता और पवित्रता का विशेष ध्यान रखें।
- शिव मंत्र या “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें।
- क्रोध और नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
इस महाशिवरात्रि घर पर ही श्रद्धा और विश्वास के साथ पूजा करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है।
यह भी पढ़ें…





