Delhi में 3.5 करोड़ रुपये के पुराने नोट बरामद… चार गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने उत्तरी दिल्ली के वजीरपुर इलाके में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 3.5 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के पुराने नोट बरामद किए हैं। बरामद नोट 2016 की नोटबंदी के बाद अमान्य हो चुके 500 और 1000 रुपये के हैं। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो इन नोटों को अवैध रूप से ले जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। छापेमारी के दौरान दो वाहनों को भी जब्त किया गया।

छापेमारी में मिले पुराने नोट 
पुलिस को वजीरपुर में अवैध नकदी की आवाजाही की सूचना मिली थी। इसके बाद इलाके में छापेमारी की गई।

  • छापेमारी में कई बैग बरामद हुए, जिनमें पुराने 500 और 1000 रुपये के नोट भरे हुए थे।
  • इन नोटों की कुल कीमत 3.5 करोड़ रुपये से अधिक है।
  • मौके पर ही संदिग्धों को पकड़ लिया गया और उनके वाहनों की तलाशी में यह नकदी बरामद हुई।
  • जांच में पता चला कि ये नोट संभवतः हवाला या काले बाजार में इस्तेमाल किए जाने वाले थे।

यह भी पढ़ें…

पुतिन के दौरे से दिल्ली पैक… कई मेट्रो स्टेशनों की एंट्री-एग्जिट बंद, जानें पूरा अपडेट

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
चार आरोपियों में से तीन दिल्ली के निवासी हैं:

  1. हर्ष, 22 वर्ष, रोहिणी सेक्टर 25

2. टेक चंद, 39 वर्ष

3. लक्ष्य, 28 वर्ष, बृजपुरी

चौथा आरोपी हिमाचल प्रदेश का निवासी, 38-39 वर्ष का है और वर्तमान में दिल्ली के शालीमार बाग में रहता है।

यह भी पढ़ें…

Delhi MCD उपचुनाव में बड़ा उलटफेर… 7 सीटों पर सिमटी BJP, जानें AAP का हाल

दिल्ली पुलिस का बयान
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी लोगों से पुराने नोट बहुत कम कीमत पर खरीदते थे और उन्हें भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में बदलने का झांसा देते थे।

“आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया कि वे इन नोटों को कम दाम पर लेकर धोखाधड़ी कर रहे थे। वे जानते थे कि ये नोट रखना गैरकानूनी है, लेकिन जल्दी अमीर बनने के चक्कर में इस रैकेट में शामिल हुए। उनके पास इन नोटों को रखने का कोई वैध दस्तावेज या वजह नहीं मिली।”

पुलिस ने स्पेसिफाइड बैंक नोट्स एक्ट के उल्लंघन, धोखाधड़ी और साजिश के आरोप में मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें…

NDA की प्रचंड जीत के बाद अमित शाह की नसीहत… ‘विजय का घमंड न आने दें’

Back to top button