उप्र विस चुनाव: सपा-सुभासपा का गठबंधन तय, ट्वीट कर दी जानकारी

सपा-सुभासपा का गठबंधन

लखनऊ। 2022 के उप्र विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन का दौर चल रहा है। नए घटनाक्रम के मुताबिक ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) में गठबंधन हो गया है।

इसका एलान अब से कुछ ही देर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर प्रेस कांफ्रेंस कर करेंगे। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं में 14 सीटों पर सहमति बनी है।

ओमप्रकाश राजभर ने आज बुधवार को अखिलेश यादव से मुलाकात की। इसके पहले राजभर के भाजपा से गठबंधन करने के कयास लगाए जा रहे थे।

सपा ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर इसकी घोषणा कर दी है। ट्वीट में कहा गया है कि वंचितों, शोषितों, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं, किसानों, नौजवानों, हर कमजोर वर्ग की लड़ाई समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर लड़ेंगे। सपा और सुभासपा आए साथ, यूपी में भाजपा साफ!

Back to top button