भाई ऋषि और राजीव को याद कर इमोशनल हुए रणधीर कपूर, बताई ये खास बातें

randhir kapoor rishi kapoor rajiv kapoor

बीते साल आज के ही दिन यानि 30 अप्रैल को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने 67 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया था। अपने चहेते अभिनेता की पहली पुण्यतिथि पर तमाम फिल्मी सितारे और फैंस उन्हें याद कर सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

इसी बीच ऋषि कपूर के बड़े भाई एक्टर रणधीर कपूर ने भी अपने चहेते भाई चिंटू और राजीव कपूर को याद किया है। एक इंटरव्यू के दौरान रणधीर ने अपने भाइयों के साथ बिताए गए उन खास पलों को शेयर किया है जिसे वह कभी भूल नहीं पाते हैं।

सच्चे ब्लू पंजाबी थे रणधीर-राजीव-ऋषि कपूर

रणधीर ने कहा कि वाकई में हम सभी भाई सच्चे ब्लू पंजाबी थे। वह आगे कहते हैं कि हम सभी भाईयों में गहरा प्यार था। हम एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे। वह कहते हैं कि जब भी हम अपना प्यार जताते लोगों को लगता था कि हम सभी लड़ रहे हैं।

हालांकि ऐसा नहीं था। हमें इस बात का बुरा नहीं लगा। हमने हमेशा यही सोचा कि यह खेल का एक हिस्सा था। हम तीनों ठेठ पंजाबी थे, जो खूब शोर और उद्दाम मचाते थे।

मुझे वे दिन बहुत याद आते हैं। वह आगे कहते हैं कि मैं हमेशा दोनों को याद करता हूं। उनका प्यार और भरोसा हर दिन याद आता है।

अपने नए घर में जाने के उत्साहित थे ऋषि कपूर

ऋषि कपूर को याद करते हुए वह आगे कहते हैं कि चिंटू अपने कैंसर रिकवरी से काफी खुश था। वह अपने बंद्रा में अपने नए घर कृष्णा राज में जाने के लिए काफी बेताब  था।

उसने कहा था कि कृष्णा राज को 17-18 मंजिलों में बनाया जा रहा है और सभी मंजिलें परिवार के साथ जुड़ी रहेंगी। यह बिकेंगी नहीं।

एक मंजिल एक जिम होगी, एक मंजिल नौकरों के कमरे की होगी।  वह इसे उसी तरीके से बनावा रहा था जैसा वह चाहता था। इसके अलावा वह अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर काफी खुश था।

बीते सालों में कपूर फैमली मुश्किलों से गुजरी है

बता दें कि ऋषि कपूर, रणधीर कपूर और राजीव कपूर अभिनेता राज कपूर के बेटे हैं। बीते साल 2020 में ऋषि कपूर के बाद इसी साल फरवरी में राजीव कपूर के निधन से कपूर हिल गया। रणधीर अक्सर अपने भाईयों को याद करते हुए इमोशनल हो जाया करते हैं।

वह कहते हैं कि बीते सालों में परिवार को बहुत ही नुकसान हुआ। पहले मां कृष्णा राज कपूर का जाना उसके बाद रितु नंदा फिर ऋषि और फिर राजीव के निधन से दिल बैठ गया है।

बीते सालों से कपूर फैमली को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। जो काफी खराब साल रहा है मेरा जीवन का।

रणधीर कपूर है कोरोना संक्रमित

बरहाल आपको बता दें कि रणधीर कपूर अभी कोविड पॉजिटिव हैं। फिलहाल वह मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत बेहतर है।

Back to top button