कोरोना: पूरे देश से आए 33,376 नए मामले, अकेले केरल से 25 हजार केस

कोरोना टेस्ट

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। शुक्रवार को पूरे देश से कोरोना के 33 हजार से अधिक नए मामले सामने आए। इसमें से 25 हजार केस अकेले केरल राज्य में दर्ज किए गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 33,376 नए मामले सामने आए।

इस दौरान देश भर में 308 मरीजों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है, वहीँ 177 लोगों की मौत सिर्फ केरल में हुई है। बीते 24 घंटों में पूरे देश में 32,198 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है।

केरल में कोरोना के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। देश के अन्य राज्यों में कोरोना की रफ्तार तो कम हुई है, लेकिन केरल अब भी कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है।

पूरे देश में कोरोना के आंकड़ों पर एक नजर –

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 33,376

पिछले 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 32,198

बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 308

अभी तक कुल संक्रमित हो चुके: 3,32,08,330

अब तक ठीक हुए: 3,23,74,497

अब तक कुल मौतें: 3,23,74,497

अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3,23,74,497

Leave a Reply

Back to top button