शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स में भारी गिरावट; बैंक शेयरों पर दबाव

Heavy fall in stock market

मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। बाजार सुबह खुलते ही धड़ाम हो गया।

इस दौरान सबसे ज्यादा दबाव बैंकों के शेयरों पर नजर आया। महिंद्रा एंड महिंद्रा बैंक सबसे ज्यादा घाटे के साथ कारोबार करता दिखा।

सेंसेक्स सुबह 56,720.32 अंक पर खुला था, जो पिछले 58,152.92 अंक के बंद से बहुत ज्यादा कम था।

करीब 9:30 बजे खबर लिखे जाने तक बीएसई के 30 शेयरों वाले इंडेक्स सेंसेक्स की 29 कंपनियों के शेयर लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे थे,

सिर्फ टीसीएस इकलौता ऐसा शेयर था, जो हरे रंग पर कारोबार करता दिखा। इसमें 1421 अंक की गिरावट देखी गई थी।

इस दौरान सबसे ज्यादा दबाव बैंकों के शेयरों पर नजर आया।

महिंद्रा एंड महिंद्रा बैंक सबसे ज्यादा घाटे के साथ कारोबार करता दिखा।

TCS (3773.40 या +2.11 %) के साथ हरे रंग पर कारोबार कर रहा था

जबकि SBI (507.35 या -4.15 %) के साथ लाल रंग पर सबसे नीचे कारोबार करता दिखा।

इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा बैंक, आइसीआइसीआइ बैंक भी घेटे में कारोबार करते दिखे।

वहीं, निफ्टी50 सुबह 17,076.15 अंक पर खुला था, जिसके बाद यह 16,916.55 अंक के सबसे निचले स्तर पर भी दर्ज किया गया।

खबर लिखे जाने तक यह 388.20 अंक या 2.23 फीसदी की गिरावट के साथ 16,986.55 अंक पर कारोबार कर रहा था।

SBI और महिंद्रा एंड महिंद्रा बैंक यहां भी घाटे में ही कारोबार करते दिखे। टीसीएस यहां भी मुनाफे में कारोबार कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button