हर थिएटर में एक सीट बजरंगबली के लिए बुक

आदिपुरुष के मेकर्स ने एक बड़ा ऐलान किया है| हर सिनेमाहॉल में बजरंगबली के लिए एक सीट बुक होगी |

एक सीट बजरंगबली के लिए (सूत्र:मीडिया)

साउथ सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म आदिपुरुष का फैंस को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद इसे लेकर यह विवाद में भी हैं| अब इस फिल्म से जुड़ी एक और जानकारी सामने आई है|

प्रभास की बिग बजट फिल्म ‘आदिपुरुष’ 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है| आदिपुरुष का बजट लगभग 500-600 करोड़ रुपये बताया जा रहा है| फिल्म के प्रमोशन के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है| फिल्म में प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान लीड रोल में हैं जबकि फिल्म का डायरेक्शन ओम राउत का है| फिल्म को लेकर बताया जा रहा है कि जिस भी सिनेमाघर में आदिपुरुष रिलीज होगी, वहां एक सीट भगवान बजरंग बली के लिए खाली छोड़ी जाएगी| इस तरह का अनोखा फैसला पहली बार लिया गया है|

आदिपुरुष की टीम ने इसे लेकर स्टेटमेंट में कहा है, ‘जहां भी रामायण का पाठ किया जाता है वहां भगवान हनुमान प्रकट होते हैं| यह हमारा विश्वास है| इस विश्वास का सम्मान करते हुए, प्रत्येक थिएटर में जहां प्रभास की राम-अभिनीत आदिपुरुष प्रदर्शित की जाती है, एक सीट विशेष रूप से हनुमान के लिए बिना बेचे आरक्षित की जाएगी| राम के सबसे बड़े भक्त को सम्मान देने का इतिहास सुनें, इस महान कार्य की शुरुआत हमने अज्ञात तरीके से की है | हम सभी को भगवान हनुमान की उपस्थिति में बड़ी भक्ति भाव के साथ निर्मित आदिपुरुष, को देखना चाहिए|’ 

Back to top button