
OMG! ये डोसा पूरा खा लिया तो मिलेंगे 71,000 रुपये, जानिए कैसे

नई दिल्ली। डोसा एक ऐसा साउथ इंडियन डिश है जिसे पूरे भारत में बड़े शौक से खाया जाता है। बात अगर दिल्ली वालों के करें तो यहाँ आपको कई जगहों पर डोसा पॉइंट मिल जाएंगे।
लेकिन इसी दिल्ली में एक ऐसा डोसा बनता है जिसे पूरा खाने पर आपको 71,000 रुपये मिलेंगे। जी हां, एक डोसा खाना है और आपको मिलेंगे 71 हजार रुपये, पर यह कोई छोटा-मोटा डोसा नहीं है। इस डोसे की लंबाई है 10 फीट।
अगर आपको भी 71,000 जीतने का क्रेज है और आपको लगता है कि आप अकेले इस डोसे को खा सकते हो, तो आपको जाना होगा दिल्ली के उत्तम नगर में।
यहां का स्वामी शक्ति सागर पॉइंट अपने खास इस खास डोसे के लिए पूरे इलाके में मशहूर है। यहां पूरे 10 फीट का डोसा बनाया जाता है। इस मसाले डोसे को चटनी और सांबर के साथ सर्व किया जाता है।
इस वीडियो को 4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। कुछ लोगों को 10 फीट का डोसा देखकर बड़ी ही हैरानी हुई। तो अगर आपको लगता है कि आप इसे अकेले खा सकते हो, तो जाइये, क्या पता आप 71,000 जीत जाओ।