
मुंबई महानगर में आग का तांडव… 24 घंटे में तीन बड़े हादसे, करोड़ों का नुकसान
Mumbai Fire: मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में बीते 24 घंटों में आग लगने की तीन बड़ी घटनाएं सामने आई। जिनमें करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। ताजा घटना ठाणे जिले के आसनगांव में हुई है, जहां एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। फायर ब्रिगेड, पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद है और आग बुझाने का अभियान जारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया गया। आग पर नियंत्रण पाने के लिए दमकलकर्मी लगातार मशक्कत कर रहे हैं। धुआं और लपटें कई किमी दूर से ही दिखाई दे रहीं है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन फैक्ट्री में रखा सामान जलकर राख हो गया।
फायर ब्रिगेड की टीमें आग बुझाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। प्रशासन ने आसपास के इलाकों को खाली करा लिया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
ठाणे: प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग
आग लगते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। धुआं और लपटें कई किमी दूर से दिखाई दे रही थीं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन फैक्ट्री में रखा सामान जलकर राख हो गया है। प्रशासन ने आसपास के इलाके खाली करवा दिए हैं ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
यह भी पढ़ें…
नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी… मुंबई में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार
कुर्ला: व्यावसायिक इलाके में दुकानें जलकर खाक
सोमवार तड़के मुंबई के कुर्ला इलाके में एक व्यावसायिक क्षेत्र में भी आग लगी। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 12 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात अचानक धमाके की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद आग फैल गई। लगभग 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जली हुई दुकानें मुख्य रूप से मोटर स्पेयर पार्ट्स की थीं। अधिकारी शॉर्ट सर्किट या ज्वलनशील पदार्थों को आग का संभावित कारण मान रहे हैं।
यह भी पढ़ें…
मुंबई को PM Modi ने दिया तोहफा, नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन
खारघर: 19वीं मंजिल तक आग, सात लोगों की बचाई गई जान
रविवार को नवी मुंबई के खारघर के सेक्टर-35 स्थित 19 मंजिला ट्राइसिटी सिम्फनी टॉवर में आग लगी थी। आग की लपटें इमारत की 19वीं मंजिल तक फैल गई थीं। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने 17वीं और 18वीं मंजिल से सात लोगों को बचाया, जिनमें तीन महिलाएं, चार पुरुष और बच्चे शामिल हैं। सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। आग इमारत के मीटर रूम में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। बाद में फायर ब्रिगेड और खारघर पुलिस ने आग को फैलने से रोका और पूरी तरह बुझाया।
मुंबई महानगर क्षेत्र में लगातार आग की घटनाओं ने सुरक्षा और निगरानी की चुनौतियों को उजागर किया है। अधिकारियों ने जनता से सावधानी बरतने और आग लगने की घटनाओं की सूचना तुरंत देने का आग्रह किया है।
यह भी पढ़ें…





