Deepika Padukone: ऑस्कर के पेज पर दीपिका का जलवा, सोशल मीडिया पर फैंस का जबदस्त रिएक्शन

Bollywood: दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा की साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म बाजीराव मस्तानी आज भी सुपरहिट है। फिल्म का गाना दीवानी मस्तानी भी लोगों की पहली पसंद है। अब इस गाने के वीडियो को द एकेडमी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हिन्दी सिनेमा से लेकर हॉलीवुड तक अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के बीच में अलग पहचान बना चुकी हैं। साल 2007 में फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली भारतीय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी को लेकर खूब चर्चा में बनी हुई हैं। इस बीच एक्ट्रेस दीपिका को एकेडमी अवॉर्ड्स ने एक सरप्राइज दिया है। रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा स्टारर ‘बाजीराव मस्तानी‘ का दीवानी मस्तानी गाने का म्यूजिक वीडियो शेयर की हैं, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के फैंस के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

दीपिका के मस्तानी गाने ने रचा इतिहास

एक्ट्रेस दीपिका की फिल्म बाजीराव मस्तानी का गाना ‘दीवानी मस्तानी’ को द एकेडमी ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- श्रेया घोषाल ने ये गाया गया है। वहीं ‘दीवानी मस्तानी’ फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली की ‘बाजीराव मस्तानी’ का एक हिट ट्रैक है, जिसमें रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा सह-कलाकार थे। ‘के नजर जो तेरी लागी मैं दीवानी हो गई… गाने ने 9 साल पूरे होने के पहले एक नया इतिहास रच दिया है।

एक्ट्रेस दीपिका का वर्कफ्रन्ट

दीपिका के वर्कफ्रन्ट की बात करे तो, पिछले साल दीपिका पादुकोण ने 95वें अकादमी पुरस्कारों में ‘आरआरआर’ के ऑस्कर विनर गाने ‘नाटू नाटू’ को पेश किया था। बात करें दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट कि तो हाल ही में वह फिल्म ‘फाइटर’ में ऋतिक रोशन के सात पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आईं। वहीं दीपिका पादुकोण ’77वें बाफ्टा अवॉर्ड्स’ में डेविड बेकहम, दुआ लीपा और केट ब्लैंचेट संग स्टेज शेयर करते नजर आने वाली हैं।

Back to top button