Taskaree: भारतीय वेब सीरीज का नेटफ्लिक्स पर दबदबा, नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड

Taskaree: The Smuggler’s Web: ओटीटी पर इस भारतीय सीरीज ने कब्जा सा जमा लिया है और सिर्फ भारत में ही नहीं दुनियाभर में ट्रेंड कर रही है। इस सीरीज ने पहले हफ्ते में ही 50 मिलियन व्यूज का आंकड़ा भी पार कर लिया था।

Taskaree: The Smuggler’s Web: इमरान हाशमी इस वक्त ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त चर्चा में हैं और डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपना मजबूत दबदबा बना चुके हैं. नेटफ्लिक्स पर उनकी लगातार दो बड़ी रिलीज ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा है. साल की शुरुआत उनके लिए बेहद शानदार रही है. पहले उनकी सीरीज ‘हक’ आई और उसके तुरंत बाद ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ रिलीज हुई. दोनों ही शोज़ ने ओटीटी पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इमरान को डिजिटल स्पेस का नया ‘किंग’ बना दिया है.

ग्लोबली नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है सीरीज

इमरान हाशमी स्टारर ‘तस्करीः द स्मगलर्स वेब’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 14 जनवरी 2026 के मौके पर रिलीज हुई हुई थी, जो अब सिर्फ इंडिया में ही नहीं ग्लोबली धूम मचा रही है। स्ट्रीमिंग के पहले हफ्ते में ही सीरीज ने ग्लोबल टॉप 10 नॉन इंग्लिश सीरीज की लिस्ट में नंबर 1 पर जगह बना ली और ऐसा करने वाली पहली भारतीय सीरीज बनकर इतिहास रच दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

 

पहले तो यह सीरीज 20 अलग-अलग देशो में नेटफ्लिक्स पर नॉन इंग्लिश शोज की लिस्ट में ट्रेंड करती रही और अब भी भारत के साथ-साथ 9 देशों में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। खास बात तो ये है कि इसने पहले हफ्ते में ही 50 मिलियन व्यूज का आंकड़ा भी पार कर लिया था।

ओटीटी के ‘किंग’ बने इमरान हाशमी

‘तस्करीः द स्मगलर्स वेब’ की सफलता के साथ ही इमरान हाशमी भी ओटीटी स्पेस के नए किंग बनते नजर आ रहे हैं। तस्करी को मिली प्रतिक्रिया इमरान हाशमी की लोकप्रियता को भी बयां कर रही है। नीरज पांडे के निर्देशन में बनी इस सीरीज में इमरान हाशमी लीड रोल में हैं और उनके साथ इसमें शरद केलकर, अनुराग सिन्हा, जोया अफरोज, अमृता खानविलकर, फ्रेडी दारुवाला, अनुजा साठे और नंदिश संधू जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं।

Back to top button