
Delhi-NCR में वायरल फ्लू का प्रकोप… 69% घरों में मरीज, H3N2 वायरस से बढ़ी चिंता
Viral Flu in Delhi-NCR: मानसून के सीजन के बाद दिल्ली-एनसीआर में वायरल फ्लू (H3N2 इन्फ्लूएंजा ए वायरस) का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत पूरे क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग खांसी, बुखार और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं।
69% घरों में मरीज
लोकल सर्किल्स द्वारा किए गए एक सर्वे में सामने आया कि दिल्ली-एनसीआर के 69% घरों में परिवार का कोई न कोई सदस्य फ्लू से पीड़ित है।
- सर्वे में शामिल 11,000 घरों में से:
* 37% घरों में 4-5 सदस्य संक्रमित पाए गए।
* 25% घरों में किसी भी सदस्य में फ्लू के लक्षण नहीं मिले।
क्यों फैल रहा है वायरल फ्लू?
- डॉक्टरों और विशेषज्ञों के अनुसार इसकी मुख्य वजह H3N2 इन्फ्लूएंजा ए वायरस है।
- यह वायरस सामान्य फ्लू से ज्यादा समय तक असर करता है। जहां सामान्य फ्लू 5-6 दिन में ठीक हो जाता है, वहीं H3N2 फ्लू को ठीक होने में लगभग 10 दिन लगते हैं।
- गंदे पानी के जमा होने और मौसम बदलने से संक्रमण तेजी से फैल रहा है।
यह भी पढ़ें…
Delhi: जहरीली गैस की चपेट में आए चार सफाईकर्मी, एक की मौत, तीन की हालत गंभीर
H3N2 फ्लू के लक्षण
- तेज बुखार
- खांसी और गले में खराश
- सिरदर्द और शरीर दर्द
- ठंड लगना और थकान
- उल्टी या दस्त (खासकर बच्चों में)
- सांस लेने में परेशानी (गंभीर मामलों में)
यह भी पढ़ें…
Delhi BMW Accident: डिप्टी सेक्रेटरी की मौत के मामले में एक्शन, BMW चालक महिला गिरफ्तार
किन्हें है ज्यादा खतरा?
- छोटे बच्चे और बुजुर्ग
- अस्थमा या सीओपीडी (फेफड़ों की बीमारी) के मरीज
- डायबिटीज और दिल की बीमारी से पीड़ित लोग
- किडनी और लिवर की क्रोनिक बीमारी वाले मरीज
अस्पतालों में इस समय फ्लू से ग्रसित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर डॉक्टर से परामर्श, मास्क का प्रयोग, हाथों की सफाई और भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूरी बनाकर रहना फिलहाल सबसे जरूरी बचाव है।
यह भी पढ़ें…





