Paralympics 2024: पेरिस में इतिहास रचने को तैयार भारत, पैरालंपिक में 10वें दिन भी बरसेंगे मेडल

Paralympics 2024: पेरिस में हो रहे पैरालंपिक में भारतीय एथलीटस का शानदार प्रदर्शन जारी है। आज यानी शनिवार को 200 मीटर दौड़ में सिमरन और 400 मीटर दौड़ में दिलीप गावित से पदक की उम्मीदें हैं। इसके अलावा साइकिलिंग और स्विमिंग में भी पदक की उम्मीद है। 

India at Paralympics 2024 Day 10 India Schedule: देश के पैरा खिलाड़ियों पेरिस में अपने सर्वश्रेष्ठ पैरालंपिक प्रदर्शन दिखा रहे है। हाई जंप एथलीट प्रवीण कुमार ने रिकॉर्ड प्रदर्शन शुक्रवार को पेरिस में गोल्ड मेडल जीत लिया। इस मेडल की बदौलत भारत पैरालंपिक की मेडल टैली में कनाडा और कोरिया जैसे देशों से आगे निकलने में सफल हो गया। प्रवीण कुमार ने में पुरुषों की हाई जंप टी64 स्पर्धा में एशियाई रिकॉर्ड तोड़कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस इवेंट में T44 वर्ग के खिलाड़ी भी हिस्सा लेते हैं। भारत ने अब तक कुल 27 पदक जीते हैं। इनमें छह स्वर्ण, नौ रजत और 12 कांस्य पदक शामिल हैं। भारत का शनिवार यानी 7 सितंबर को पेरिस पैरालंपिक में 10वें दिन का शेड्यूल इस प्रकार है:

पेरिस पैरालंपिक में भारत का शनिवार यानी 10वें दिन का कार्यक्रम इस प्रकार है:

रोड साइकिलिंग :

  • पुरुषों की रोड रेस सी 1-3 (पदक राउंड): अरशद शेख – दोपहर 1.00 बजे से
  • महिलाओं की रोड रेस सी 1-3 (पदक राउंड): ज्योति गडेरिया – दोपहर 1.05 बजे से

कैनो स्प्रिंट :

  • पुरुषों की केएल1 200 मीटर (सेमीफाइनल): यश कुमार – दोपहर 1.30 बजे से
  • महिलाओं की वीएल2 200 मीटर (सेमीफाइनल): प्राची यादव – दोपहर 2.05 बजे से

तैराकी :

  • पुरुषों की 50 मीटर बटरफ्लाई एस7 (हीट): सुयश जाधव – दोपहर 1.55 बजे से

एथलेटिक्स :

  • पुरुषों की 400 मीटर टी47 (पदक राउंड): दिलीप गावित – गेर रात 12.29 बजे से (रविवार)
  • महिला 200 मीटर टी12 (मेडल राउंड): सिमरन – रात 11:04 बजे से

स्वर्ण पदक जीतने वाले पैरा तीरंदाज हरविंदर सिंह और पैरालंपिक में दो पदक जीतने वाली प्रीति पाल रविवार को होने वाले पेरिस पैरालंपिक खेलों के समापन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक होंगे। 33 वर्षीय हरविंदर ने पैरालंपिक में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय तीरंदाज बनकर इतिहास रचा था। हरविंदर ने इससे पहले टोक्यो पैरालंपिक में कांस्य पदक जीता था।

Back to top button