Paris Olympics 2024: टुटा गोल्ड का सपना, फाइनल मुकाबले से बाहर हुई विनेश फोगाट

Paris Olympics 2024: भारतीय पहलवान विनेश फोगट को अधिक वजन के कारण महिला कुश्ती 50 किग्रा से अयोग्य घोषित कर दिया गया। अब उनके अलावा कई और सितारे आज ओलंपिक में जौहर दिखाएंगे।

पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला कुश्ती 50 किग्रा स्पर्धा के फाइनल मुकाबले से पहले पहलवान विनेश फोगाट को तगड़ा झटका लगा है। उन्हें अधिक वजन के कारण फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य घोषित कर दिया गया है। आज यानी बुधवार 7 अगस्त को ओलंपिक गेम्स 2024 के 12वें दिन के खेल होने हैं। कई भारतीय खिलाड़ी और टीमें प्रतिस्पर्धा करती नजर आएंगी। वेटलिफ्टर मीराबाई चानू और रेस्लर अंतिम पंघाल भी ऐक्शन में नजर आएंगी।

क्या है मामला?
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि विनेश फोगाट को वजन ज्यादा होने की वजह से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। संघ ने कहा, “भारतीय दल को इस बात का दुख है कि महिला कुश्ती के 50 किलोग्राम वर्ग से विनेश फोगट को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किलोग्राम से कुछ ग्राम अधिक था। इस समय दल द्वारा कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी। भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है। वह मौजूदा प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहेगा।”

India Olympic Schedule Today Day 12

एथलेटिक्स:

मिश्रित मैराथन पैदल चाल रिले (पदक चरण): प्रियंका गोस्वामी और सूरज पंवार – सुबह 11.00 बजे पुरुष ऊंची कूद (क्वालीफिकेशन): सर्वेश कुशारे – दोपहर 1.35 बजे

महिला भाला फेंक (क्वॉलीफिकेशन): अन्नू रानी – दोपहर 1.55 बजे

महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ (पहला चरण): ज्योति याराजी (हीट चार) – दोपहर 2.09 बजे पुरुषों की त्रिकूद (क्वालीफिकेशन): प्रवीण चित्रवेल और अब्दुल्ला अबूबकर नारंगोलिंटेविडा – रात 10.45 बजे

पुरुषों की 3,000 मीटर स्टीपलचेज: अविनाश साबले – देर रात 1.13 बजे (बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात)

गोल्फ:

महिला व्यक्तिगत : अदिति अशोक और दीक्षा डागर – दोपहर 12.30 बजे

टेबल टेनिस:

महिला टीम (क्वार्टर फाइनल): भारत (श्रीजा अकुला, मनिका बत्रा और अर्चना गिरीश कामथ) बनाम जर्मनी – दोपहर 1.30 बजे

कुश्ती:

महिला फ्रीस्टाइल 53 किग्रा (प्री-क्वार्टर फाइनल): अंतिम पंघाल बनाम येनेप येटगिल – दोपहर 3.05 बजे

महिला फ्रीस्टाइल 50 किग्रा (पदक मुकाबला): विनेश फोगाट- रात 12:30 बजे (8 अगस्त यानी आज रात)


Back to top button