Paralympics 2024: भारतीय एथलीट्स का शानदार प्रदर्शन जारी, खिलाड़ियों ने अब तक जीते 15 पदक

Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक में भारतीय एथलीट्स का शानदार प्रदर्शन जारी है। पेरिस पैरालंपिक में पैरा एथलीट्स ने एक दिन में 8 मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। भारतीय दल और अधिक पदकों की उम्मीद है।

पेरिस पैरालंपिक (Paralympics 2024) में भारत का जलवा कायम है। भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक 15 पदक जीते हैं। सोमवार को भारतीय खिलाड़ियों ने आठ पदक अपने नाम किए। इनमें दो स्वर्ण पदक भी शामिल हैं। भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल ने लगातार दूसरी बार स्वर्ण पर कब्जा किया, जबकि पैरा बैडमिंटन में नितेश कुमार ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस बार 25 पार का लक्ष्य है और भारतीय दल अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की ओर अग्रसर है। भारत अब तक 15 पदकों के साथ 15वें स्थान पर है। तीन साल पहले टोक्यो पैरालंपिक में भारत ने 19 पदक जीते थे। पहले ही स्वर्ण पदक जीत चुकी स्टार निशानेबाज अवनि लेखरा महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में फिर से चुनौती पेश करेंगी।

पैरालंपिक 2024 में इन्होंने गाड़े झंडे

-अवनि लेखरा: स्वर्ण पदक: निशानेबाजी

-मोना अग्रवाल: कांस्य पदक: निशानेबाजी

-प्रीति पाल: कांस्य पदक: एथलेटिक्स

-मनीष नरवाल: रजत पदक: निशानेबाजी

-रुबीना फ्रांसिस: कांस्य पदक: निशानेबाजी

-प्रीति पाल: कांस्य पदक: एथलेटिक्स

-निषाद कुमार: रजत पदक: एथलेटिक्स

-योगेश कथुनिया: रजत पदक: एथलेटिक्स

-नितेश कुमार: स्वर्ण पदक: बैडमिंटन

-मनीषा रामदास: कांस्य पदक: बैडमिंटन

-तुलसीमति मुरुगेसन: रजत पदक: बैडमिंटन

-सुहास एलवाई: रजत पदक: बैडमिंटन

-राकेश कुमार/शीतल देवी: कांस्य पदक: तीरंदाजी

-सुमित अंतिल: स्वर्ण पदक: एथलेटिक्स

-नित्या श्री सिवान: कांस्य पदक: बैडमिंटन

भारतीय दल मंगलवार को और अधिक पदकों की उम्मीद करेगा। पहले ही स्वर्ण पदक जीत चुकी स्टार निशानेबाज अवनि लेखरा महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में फिर से चुनौती पेश करेंगी। पिछली बार टोक्यो पैरालंपिक में अवनि ने इसी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा एथलेटिक्स में मरियप्पन थंगावेलु, शैलेश कुमार और शरद कुमार पुरूषों की ऊंची कूद में चुनौती पेश करेंगे। एफ-46 भाला फेंक फाइनल में अजीत सिंह, रिंकू, सुंदर सिंह गुर्जर की नजरें पदक जीतने पर टिकी होंगी।

Back to top button