
सदन में दो माननीयों का फोन जब्त… श्रद्धांजलि के दौरान मोबाइल बजने पर भड़के स्पीकर
UP Budget Session: यूपी विधानमंडल के बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में उस वक्त हंगामा-सा माहौल बन गया, जब दिवंगत विधायकों को श्रद्धांजलि दिए जाने के दौरान दो विधायकों के मोबाइल फोन बजने लगे। इस पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भड़क गए और तुरंत सिक्योरिटी को बुलाकर दोनों विधायकों के मोबाइल जब्त करने के निर्देश दिए।
स्पीकर ने सख्त लहजे में सिक्योरिटी की ओर इशारा करते हुए कहा—
“दोनों माननीय सदस्यों से टेलीफोन ले लो… वो जो पीछे टोपी वाले बैठे हैं।”
माननीयों का मोबाइल जब्त
सूत्रों के मुताबिक, जिन विधायकों के मोबाइल बजे उनमें बीजेपी के फतेहपुर सीकरी विधायक चौधरी बाबूलाल और एक अन्य विधायक शामिल थे। अध्यक्ष की सख्ती के बाद सदन में अनुशासन को लेकर स्पष्ट संदेश गया कि श्रद्धांजलि जैसे गंभीर अवसरों पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यह भी पढ़ें…
UP News: मथुरा के एक घर में 5 शव मिलने से हड़कंप, मौके पर मिले दूध के गिलास
श्रद्धांजलि सभा में मौजूद रहे मुख्यमंत्री
बजट सत्र के दूसरे दिन विधानसभा में दिवंगत विधायकों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सदन में मौजूद रहे और उन्होंने दिवंगत सदस्यों के योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने भी दिवंगत विधायकों को याद किया। इसके बाद सभी दलों के फ्लोर लीडर्स ने बारी-बारी से अपने विचार रखे।
यह भी पढ़ें…
UP News: केंचुल, सिंदूर और चूड़ियाँ… नागिन बनने की अफवाह की चौंकाने वाली सच्चाई
केशव प्रसाद मौर्य का कड़ा बयान
इसी सत्र के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि
“आरक्षण में गड़बड़ी करने वालों को उल्टा लटकाया जाएगा।”
उनके इस बयान को लेकर सियासी हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
सख्त संदेश
स्पीकर की त्वरित कार्रवाई और डिप्टी सीएम के तीखे बयान से साफ है कि विधानसभा में अनुशासन और संवेदनशील मुद्दों पर सरकार व अध्यक्ष दोनों सख्त रुख अपनाए हुए हैं। बजट सत्र के आगे के दिनों में भी सदन की कार्यवाही पर सबकी नजर बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें…





