
Zee Cine Awards 2024: जवान मूवी का बजा डंका, शाहरुख को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड
22वें जी सिने अवॉर्ड्स 2024 का मुंबई में आयोजन हुआ। अवॉर्ड सेरेमनी में शाहरुख खान, आलिया भट्ट, सनी देओल, कृति सेनन, सोनू निगम समेत कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई। अवॉर्ड्स समारोह में सितारों ने रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरा। अवॉर्ड सेरेमनी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Zee Cine Awards 2024: हर साल की तरह इस साल भी जी सिने अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ। रविवार को मुंबई में आयोजित हुए जी सिने अवॉर्ड्स 2024 में सितारों ने रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरा। बीती शाम अवार्ड्स में एक से एक सितारों का जलवा देखने को मिला। लिस्ट में शाहरुख खान, बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, रणदीप हुड्डा, आयुष्मान खुराना, कृति सेनन, सोनू निगम समेत तमाम सितारे शामिल हैं। वहीं, शाहरुख खान इस शाम के सबसे बड़े विजेता बनकर उभरे। इतना ही नहीं जवान सुपरस्टार ने जवान और पठान में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार अपने नाम किया।

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का जबदस्त परफॉर्मेंस–
And that’s how KING KHAN Chaleya into our hearts with his charismatic performance at ZEE Cine Awards 2024! ❤️🔥@iamsrk @ZeeCineAwards#ShahRukhKhan #SRK #ZeeCineAwards2024 #Jawan #Chaleya pic.twitter.com/kXfbOgYugm
— Shah Rukh Khan Universe Fan Club (@SRKUniverse) March 10, 2024
साल 2023 शाहरुख खान के सफल साबित हुआ। 22वें जी सिने अवार्ड्स में शाहरुख खान ने ‘जवान’ और ‘पठान’ में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड अपने नाम किया है। सुपरस्टार की फिल्म ‘जवान’ की झोले में बीती शाम कई अवार्ड्स गिरे। इनमें बेस्ट फिल्म, बेस्ट कहानी और बेस्ट गाना शामिल हैं।

शाहरुख खान इवेंट में ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। उनकी फिल्म ‘पठान’ के गाने ‘झूमे जो पठान’ के लिए अरिजीत सिंह को बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर के अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके अलावा बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड शिल्पा राव को उनके ‘बेशरम रंग’ गाने के लिए मिला।

जी सिने अवार्ड्स में बॉबी देओल भी शामिल हुए। अभिनेता ने इस मौके पर अपने गाने ‘जमाल कुडू’ पर जबर्दस्त परफॉर्मेंस दी। 22वें जी सिने अवार्ड्स में सितारे एक से बढ़कर एक लुक में महफिल में चांद लगाते नजर आए। अवॉर्ड शो में आलिया भट्ट, कियारा आडवाणी और अंकिता लोखंडे समेत सभी सितारों का जलवा देखने को मिला।

बेस्ट वीएफएक्स- जवान
बेस्ट एक्शन- जवान
बेस्ट स्टोरी – एटली (जवान)
बेस्ट गाना- अनिरुद्ध रविचंदर (जवान)
बेस्ट डायलॉग- जवान
बेस्ट लिरिक्स – कुमार (चलिया- पठान)
बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर- अरिजीत सिंह (झूमे जो पठान)
बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर- शिल्पा राव (बेशरम रंग)
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन- मनीष मल्होत्रा (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
परफॉर्मर ऑफ द ईयर मेल- कार्तिक आर्यन (सत्यप्रेम की कथा)
जी सिने अवॉर्ड्स में जवान का डंका बजा। जवान में शाहरुख के साथ नयनतारा, दीपिका पादुकोण, प्रियामणि और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका में थे। जवान का निर्देशन एटली ने किया है। जवान के अलावा रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और सत्यप्रेम की कथा के खाते में भी एक-एक अवॉर्ड आए।