Bigg Boss OTT 3 में धूम मचाएंगी ‘वड़ा पाव गर्ल’, एंट्री कंफर्म…?

Bigg Boss OTT 3: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ से जुड़े तमाम अपडेट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। इनमें 3 लड़कियों के नाम भी सामने आ रहे हैं। इनमें से एक हैं ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित उनकी एंट्री पक्की मानी जा रही है। आइए जानते हैं कंटेस्टेंट्स के बारे में…

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया

देश भर में वायरल वडां पाव गर्ल (vada pav girl) के नाम से मशहूर दिल्ली की चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) का बिग बॉस ओटीटी 3 में एंट्री हो सकती है। हाल ही सामने आए एक नए पोस्ट के मुताबिक उनकी शो में एंट्री पक्की हो गई है। वहीं, हाल ही में चंद्रिका मुंबई एयरपोर्ट पर भी स्पॉट की गई हैं। लंबे समय से ऐसा कहा जा रहा था कि वो बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आ सकती हैं।

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया

ऐक्टिंग के करियर में अपना अच्छा खासा नाम बना चुकी चेष्टा (Cheshta Bhagat) भगत भी इस बार बिग बॉस ओटीटी 3 में दिखाई दे सकती हैं। चेष्टा अपने कई टीवी सीरियल्स की वजह से जानी जाती हैं। वहीं, हाल ही में अपने एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर इन्होंने जो बातें बताई हैं, उसकी वजह से यह इस वक्त कंट्रोवर्सीस में भी घिरी हुई हैं।

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया

कच्चा बादाम गर्ल के नाम से मशहूर अंजलि अरोड़ा एक अभिनेत्री हैं, जो कई संगीत वीडियोस में भी दिखाई दे चुकी हैं। इन्होंने एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में भी काफी लोकप्रियता हासिल की है। अंजलि की सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग है और वह बालाजी के शो लॉक अप में सेकेंड रनर-अप भी रही थीं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार बिग बॉस का हिस्सा वो बन सकती हैं।

Back to top button