अफगानिस्तान: भारतीय पत्रकार दानिश सिद्दिकी की हत्या, राजदूत ने जताया शोक

भारतीय फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दिकी

काबुल/नई दिल्ली। अफगानिस्तान के हिंसाग्रस्त कंधार में एक भारतीय पत्रकार की हत्या कर दी गई है।

अफगानिस्तान के राजदूत फरीद ममुंडजे ने शुक्रवार को जानकारी दी कि कंधार में गुरुवार को भारतीय फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दिकी की कवरेज के दौरान हत्या कर दी गई है।

वह कंधार में अफगान सुरक्षा बलों के साथ रिपोर्टिंग कर रहे थे। फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दिकी पुलित्जर पुरस्कार विजेता थे।

अफगानिस्तान के राजदूत फरीद ममुंडजे ने ट्वीट किया, ‘कल रात कंधार में एक दोस्त दानिश सिद्दिकी की हत्या की दुखद खबर से बहुत परेशान हूं। भारतीय पत्रकार और पुलित्जर पुरस्कार विजेता अफगान सुरक्षा बलों के साथ कवरेज कर रहे थे। मैं उनसे 2 हफ्ते पहले उनके काबुल जाने से पहले मिला था। उनके परिवार और रायटर के प्रति संवेदना।’

गौरतलब है करीब 20 साल अफगानिस्तान में रहने के बाद अमेरिकी सेना वापस लौट चुकी है। अमेरिकी सैन्य टुकड़ियों की रवानगी के साथ ही खबरें आने लगीं कि जिस तालिबान को खत्म करने के लिए अमेरिका ने पश्चिमी देशों के साथ मिलकर युद्ध लड़ा, वह फिर अफगानिस्तान के कई हिस्सों में अपना कब्जा जमाना शुरू कर चुका है।

दशकों तक युद्ध झेल चुके अफगानिस्तान पर एक बार फिर गृह युद्ध का साया मंडरा रहा है।

Back to top button