नए घर में Alia-Ranbir ने ली धांसू एंट्री, छोटी सी राहा ने नन्हे हाथों से की पूजा

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने नए घर की पूजा की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की। एक्ट्रेस ने दिवाली के मौके पर अपने नए घर में एंट्री ली थी, जिसकी फोटोज अब जाकर सामने आई हैं।

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor: आलिया भट्ट ने बेटी राहा और पति रणबीर कपूर के साथ फैमली और गृहप्रवेश सेरेमनी की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। सोशल मीडिया पर तेजी से फोटोज वायरल हो रही हैं। आलिया भट्ट इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन फोटोज शेयर करती रहती हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का नया घर बनकर पूरा हो चुका है। कपल ने दीवाली पर गृह प्रवेश भी कर लिया है दिवाली के मौके पर की गई पूजा की झलक आलिया ने अब दिखाई है। इन तस्वीरों में आलिया अपने पूरे परिवार के साथ नजर आ रही है।

आलिया भट्ट ने हिन्दू रीति-रिवाज से किया गृह प्रवेश

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने हिन्दू रीति-रिवाज से नए घर में एंट्री की। कलश स्थापना के साथ आलिया और रणबीर ने घर में पहले कदम रखा। इस मौके पर नीतू कपूर अपने बच्चों के साथ नजर आई।

आलिया भट्ट ने हिन्दू रीति-रिवाज से किया गृह प्रवेश

रणबीर कपूर ने दी पापा को श्रद्धांजलि

रणबीर कपूर ने अपने दिवंगत पापा के लिए घर स्पेशल कॉर्नर बनवाया है। जिसमें सबसे पहले रणबीर ने अपने पापा से आशीर्वाद लिया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। यह फोटो काफी भावुक लगी।

रणबीर कपूर ने दी पापा को श्रद्धांजलि

सास ने लगाया बहू को गले

नीतू कपूर ने अपनी बहू आलिया भट्ट को गले लगाया। दोनों का ये प्यार मोमेंट तस्वीर में कमाल का लग रहा है। पीछे लगी ऋषि कपूर की फोटो अलग से झलक रही है।

सास ने लगाया बहू को गले

आलिया भट्ट की खूबसूरत साड़ी

गृह प्रवेश के लिए आलिया भट्ट ने खूबसूरत टिश्यू सिल्क की साड़ी पहनी थी। पिंक साड़ी में आलिया एकदम रानी लग रही थी। इस मौके पर उन्होंने मेकअप एकदम मिनीमल रखा।

आलिया भट्ट की खूबसूरत साड़ी

नन्ही राहा ने की पूजा

आलिया भट्ट ने राहा की पूरी फोटो तो शेयर नहीं की। लेकिन राहा को अपने नन्हे हाथों में चावल के दाने लेकर पूजा करते हुए देखा जा सकता है।नन्ही राहा ने की पूजा

नए सफर की शुरुआत

यह घर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का ड्रीम हाउस है। जो कड़ी मेहनत के बाद बन पाया है। दोनों का यह सपना पूरा हुआ और नए घर में नए सफर की शुरुआत हुई।

(All Image Credit : Instagram)

 

Back to top button