उपवास तोड़ते ही PK का मिशन बिहार तेज, सभी वार्डों में जन संवाद का एलान

Bihar News: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने शुक्रवार को पश्चिम चंपारण स्थित भितिहरवा गांधी आश्रम में रखा गया एक दिवसीय मौन उपवास समाप्त कर दिया। उपवास तोड़ने के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महात्मा गांधी की प्रेरणा से जन आंदोलन को और मजबूत करने का संकल्प जताया।

व्यवस्था बदलने के लिए समाज में बदलाव जरूरी: PK
प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज की मूल सोच यह है कि केवल सरकार या सत्ता परिवर्तन से व्यवस्था नहीं बदलती। उनके अनुसार, “जब तक समाज के भीतर बदलाव नहीं आएगा, तब तक वास्तविक परिवर्तन संभव नहीं है।’’
उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति लंबे समय से जातीय विभाजन, धन बल और धार्मिक ध्रुवीकरण के इर्द-गिर्द घूमती रही है, जिसका प्रभाव चुनावों में साफ दिखता है।

15 जनवरी से बड़ा राज्यव्यापी अभियान
PK ने ऐलान किया कि वे आने वाले 15 जनवरी से बिहार के सभी 1,18,000 वार्डों में जाएंगे। यहां वे बिहार नवनिर्माण संकल्प अभियान के तहत जनता से सीधे संवाद करेंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किए गए वादों और उनकी जमीनी हकीकत के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा, साथ ही इन वादों को पूरा कराने की पहल भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें…

नीतीश के शपथ समारोह में रेखा गुप्ता, मोहन यादव और शिंदे हुए शामिल

जन सुराज एक “बड़े जन-परिवार” के रूप में उभरा
PK के अनुसार, पिछले ढाई वर्षों में जन सुराज सिर्फ एक राजनीतिक विकल्प नहीं बल्कि एक “जन-परिवार” बनकर उभरा है, जिसने बिहार के बड़े हिस्से में पैठ बनाई है।
उन्होंने दावा किया कि बिहार के समाज में अपार संभावनाएं हैं, लेकिन वर्षों पुरानी सामाजिक खाई को भरने में समय लगेगा। उन्होंने कहा कि परिवर्तन तभी संभव है जब जनता स्वयं जागरूक होकर अपने अधिकार और जिम्मेदारियों को समझे।

यह भी पढ़ें…

नीतीश के शपथ से पहले ‘पर्ची मिलान’ का वीडियो वायरल… जानें क्या था उसमें

संदेश स्पष्ट — जनता की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण
प्रशांत किशोर ने दोहराया कि बिहार का भविष्य तभी बदलेगा, जब लोग जाति और धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर विकास और सुशासन को प्राथमिकता देंगे।

यह भी पढ़ें…

शपथ से पहले होटल मौर्या में ‘क्लोज़-डोर मीटिंग’, नीतीश–शाह मुलाकात से बढ़ी हलचल

Back to top button