PM-KISAN 22वीं किस्त… स्टेटस चेक करने का आसान तरीका और संभावित जारी तारीख

PM Kisan 22nd Installment: केंद्र सरकार किसानों की आर्थिक मदद के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) चला रही है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये की राशि दी जाती है, जो तीन किस्तों में 2,000 रुपये प्रत्येक सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है। यह राशि किसानों की खेती और अन्य जरूरी खर्चों में मदद करती है।

पीएम किसान योजना की पात्रता
किसान तभी इस योजना का लाभ ले सकते हैं जब उनकी जानकारी सरकार द्वारा तय पात्रता सूची में शामिल हो। इसमें बैंक खाता आधार से लिंक होना, ई-केवाईसी पूरी होना और कोई लंबित अपडेट या गलती न होना आवश्यक है।

22वीं किस्त का इंतजार
अब तक योजना की 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। किसान अब 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। किस्त पाने के लिए यह जरूरी है कि किसान का नाम लाभार्थी सूची में हो और उसकी सभी जानकारी सही तरीके से अपडेट हो।

स्टेटस चेक करने के आसान स्टेप्स
स्टेप 1: वेबसाइट या ऐप खोलें
PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in
या PM Kisan मोबाइल ऐप खोलें।

स्टेप 2: ‘Know Your Status’ पर क्लिक करें
वेबसाइट पर “Know Your Status” विकल्प चुनें। अपने रजिस्ट्रेशन नंबर को डालें।

यह भी पढ़ें…

भाजपा का बड़ा दांव… यूपी को पंकज चौधरी, राष्ट्रीय स्तर पर नितिन नबीन को मिली कमान

रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं पता?
अगर रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है, तो “Know Your Registration Number” विकल्प चुनें। मोबाइल नंबर या आधार नंबर डालकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त कर सकते हैं।

स्टेप 3: स्टेटस देखें

  1. रजिस्ट्रेशन नंबर डालें

2. कैप्चा कोड भरें

3. Get Details पर क्लिक करें

इसके बाद स्क्रीन पर दिखेगा कि:

  • किस्त आपके खाते में आएगी या नहीं
  • कोई समस्या है या नहीं

यह भी पढ़ें…

केरल निकाय चुनाव में BJP ने ढहाया 40 साल पुराना लेफ्ट का किला, PM मोदी ने दी बधाई

22वीं किस्त की संभावित तारीख
पीएम किसान योजना की किस्तें लगभग हर चार महीने में जारी की जाती हैं। 21वीं किस्त के चार महीने पूरे होने के बाद, 22वीं किस्त फरवरी में आने की संभावना है। हालांकि, सरकार ने अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है।

किसानों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर अपनी जानकारी अपडेट रखें और स्टेटस चेक करते रहें, ताकि किसी भी समस्या को समय रहते सुधारा जा सके।

यह भी पढ़ें…

1971 में भारत के साथ खड़ा रहने वाला ओमान फिर फोकस में, PM मोदी करेंगे दो दिवसीय दौरा

Back to top button