
Brazil में पीएम मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान, दिग्गज नेताओं ने जताई खुशी
Delhi News: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ब्राजील में सर्वोच्च सम्मान मिलने पर देश के नेताओं ने खुशी जताई। इसी कड़ी में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट किया। सीएम रेखा गुप्ता ने इसे गौरव का क्षण बताया।
रेखा गुप्ता ने इस उपलब्धि को साझा करते हुए एक्स पोस्ट में कहा, “यह भारत के लिए गौरव का क्षण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ब्राजील द्वारा सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलना भारत की विश्व में बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रतीक है।”
A Proud Moment for Bharat on the World Stage
In a testament to India’s growing stature in global affairs, the Federative Republic of Brazil has conferred its highest civilian honour for foreign dignitaries, The Grand Collar of the National Order of the Southern Cross, upon… pic.twitter.com/cZrKzzxrNz
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) July 9, 2025
उन्होंने आगे लिखा, “यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रधानमंत्री को प्रदान किया गया 26वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है, जो उनके दूरदर्शी नेतृत्व और भारत की गतिशील कूटनीति की निरंतर वैश्विक मान्यता को दर्शाता है।”
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने एक्स पोस्ट करते हुए लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ब्राजील के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस’ से सम्मानित किया जाना हम सभी के लिए गौरव का क्षण है।”
The conferment of Brazil’s highest civilian honour, the ‘Grand Collar of the National Order of the Southern Cross’ on PM @narendramodi is a proud moment for us all.
A recognition of PM Modi’s efforts in deepening India – Brazil partnership and our shared commitment to a… pic.twitter.com/J84buZIaUy
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) July 8, 2025
यह भी पढ़ें…
Bharat Bandh: ट्रेड यूनियन और किसान संगठनों की हड़ताल, बसों और रेलवे पर क्या असर?
जयशंकर ने एक्स पोस्ट में आगे लिखा, “यह भारत-ब्राजील साझेदारी को मजबूत करने में प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों और एक सुधरी हुई एवं प्रतिनिधि अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता को मान्यता देता है।”
खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग एमएसएमई मंत्रालय के अध्यक्ष मनोज गोयल ने कहा, “ब्राजील का यह सर्वोच्च सम्मान पीएम मोदी का 26वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। अब तक 26।”
भारत के प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को विश्व का 26वां अन्तरराष्ट्रीय सम्मान..
मोदीजी अपने सभी सम्मान देश को समर्पित कर, माँ भारती के आंचल में टांकते जा रहे हैं..!प्रधानसेवक अपना सब कुछ देश पर न्यौछावर कर सिर्फ अपनी धरती की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर चुके हैं, उनका यह… pic.twitter.com/nvBpml7gDB
— Manoj Goel (@ManojGoelBJP) July 8, 2025
यह भी पढ़ें…
Gujarat के बड़ोदरा में ब्रिज टूटने से कई वाहन नदी में गिरे, तीन की मौत
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ब्राजील के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस, से सम्मानित होने पर बधाई। ब्रिक्स से लेकर जी20 तक, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व ने भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को ऊंचा उठाया है। यह सम्मान उनकी राजनीतिक क्षमता और विश्व व्यवस्था को आकार देने में भारत की बढ़ती भूमिका का एक उपयुक्त सम्मान है।”
Congratulations to PM @narendramodi on being honoured with Brazil’s highest civilian award, the Grand Collar of the National Order of the Southern Cross.
From BRICS to the G20, PM Modi’s leadership has elevated India’s global standing.
This honour is a fitting recognition of… pic.twitter.com/IMJwlqAATi
— Smriti Z Irani (@smritiirani) July 8, 2025
यह भी पढ़ें…





