NDA संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी का सम्मान… पहनाया गया ‘विजय हार’

NDA Parliamentary Party Meeting: हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए की बड़ी जीत के बाद मंगलवार को संसद भवन परिसर में सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी सांसदों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान किया गया। बैठक में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री मोदी को पहनाया गया ‘विजय हार’ 
बैठक के दौरान जेडीयू नेता संजय झा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने प्रधानमंत्री मोदी को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने नीतीश कुमार को बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत का शिल्पकार बताया।

यह भी पढ़ें…

रेलवे लोको पायलटों ने ड्यूटी घंटे सीमित करने की उठाई मांग, इंडिगो संकट का दिया हवाला

पीएम ने सांसदों को दिया आह्वान
प्रधानमंत्री मोदी ने संसदीय दल की बैठक में कहा कि बजट को लेकर फीडबैक दें और संसदीय क्षेत्र के कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने सांसदों से कहा:

“बड़ी जीत के साथ बड़ी जिम्मेदारी आती है। जनता के कल्याण के लिए और अधिक उत्साह से काम करें।”

सोमवार को बिहार से आए एनडीए नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी प्रधानमंत्री से मुलाकात कर राज्य में गठबंधन की ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी थी।

यह भी पढ़ें…

इंडिगो का ऑपरेशनल संकट जारी… 8वें दिन 230+ उड़ानें रद्द, सरकार करेगी स्लॉट में कटौती

बिहार चुनाव में NDA की बंपर जीत
243 सीटों वाली बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को 202 सीटें मिलीं। इसमें

  • बीजेपी: 89 सीटें
  • जेडीयू: 85 सीटें
  • एलजेपी (रामविलास): 19 सीटें
  • हम (सेक्युलर): 5 सीटें
  • राष्ट्रीय लोक मोर्चा: 4 सीटें

इस जीत के साथ नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री बने हैं।

यह भी पढ़ें…

वंदे मातरम् पर संसद की गर्मागर्म बहस, ओवैसी बोले—‘जबरदस्ती संविधान के खिलाफ’

Back to top button