
PM Modi तीन दिवसीय दक्षिण अफ्रीका दौरे पर, G-20 लीडर्स समिट में करेंगे सिरकत
PM Modi South Africa Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को तीन दिवसीय दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रवाना हो गए। वह इस दौरान जोहान्सबर्ग में आयोजित 20वें जी-20 लीडर्स समिट में भाग लेंगे। पीएम मोदी ने यात्रा से पहले कहा कि यह समिट अफ्रीका में होने वाला पहला जी-20 शिखर सम्मेलन है और यह वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने का महत्वपूर्ण अवसर है।
पीएम मोदी ने बताया कि वह समिट में ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ और ‘एक धरती, एक परिवार और एक भविष्य’ के विज़न के अनुसार भारत का दृष्टिकोण प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही वह पार्टनर देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और इस दौरे के दौरान आयोजित छठे आईबीएसए (भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका) समिट में भी हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि वह दक्षिण अफ्रीका में रहने वाले भारतीय डायस्पोरा से बातचीत करने के लिए भी उत्सुक हैं।
यह भी पढ़ें…
ED समन पर अब होगा QR कोड… डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी रोकने के लिए उठाया बड़ा कदम
शिखर सम्मेलन का आयोजन और सत्र
समिट में प्रधानमंत्री मोदी तीन प्रमुख सत्रों में अपने विचार रखेंगे:
- समावेशी और सतत आर्थिक विकास: व्यापार, विकास और ऋण बोझ पर चर्चा।
- एक सक्षम और लचीली दुनिया: जलवायु परिवर्तन, आपदा जोखिम न्यूनीकरण और वैश्विक खाद्य प्रणाली की मजबूती।
- सभी के लिए न्यायपूर्ण भविष्य: खनिज प्रबंधन, सम्मानजनक रोजगार और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के जिम्मेदार उपयोग।
यह भी पढ़ें…
UIDAI जल्द लॉन्च करेगा नया Aadhaar App… बिना इंटरनेट के होगा पहचान सत्यापन
द्विपक्षीय बैठकें और IBSA समिट
पीएम मोदी शिखर सम्मेलन के दौरान विभिन्न देशों के नेताओं से मुलाकात करेंगे और परस्पर हितों के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा, वह IBSA नेताओं की बैठक में भाग लेकर तीनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करेंगे।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी इस दौरे के माध्यम से वैश्विक मंच पर भारत की दृष्टि और नेतृत्व क्षमता को मजबूती देंगे।
यह भी पढ़ें…





