
PM Modi ने दी सरदार पटेल को श्रद्धांजलि, कहा—भारत की एकता और संप्रभुता सर्वोपरि
PM Modi Gujarat Visit: भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि पटेल साहब ने अपने अदम्य साहस, दूरदर्शिता और दृढ़ निश्चय से 550 से अधिक रियासतों का विलय कर एक अखंड भारत का निर्माण किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को सर्वोपरि रखा और भारत को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में खड़ा करने की दिशा में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।
राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रधानमंत्री का संदेश
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज पूरे देश में करोड़ों नागरिकों ने एकता की शपथ ली है। भारत आज भी उसी भावना के साथ आगे बढ़ रहा है — ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’। हम अपनी राष्ट्रीय एकता, ताकत और सुरक्षा के मामले में किसी भी परिस्थिति में समझौता नहीं करेंगे।”
यह भी पढ़ें…
देशभर के 76 रेलवे स्टेशनों पर बनेगा ‘पैसेंजर होल्डिंग एरिया’, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी
सरदार पटेल को दी गई श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (केवड़िया, गुजरात) पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सरदार पटेल को नमन किया। उन्होंने कहा कि पटेल साहब का जीवन आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है — चाहे वह प्रशासनिक कौशल हो, राष्ट्र निर्माण का दृष्टिकोण या जनसेवा की भावना।
यह भी पढ़ें…
नवंबर बैंक हॉलिडेज़: अगले महीने 9 से 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी छुट्टियों की लिस्ट
प्रधानमंत्री ने युवाओं का किया आह्वान
प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं से अपील की कि वे सरदार पटेल के राष्ट्रीय एकता और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को अपनाएं और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि “भारत का भविष्य तभी मजबूत होगा, जब हम सब एकजुट होकर राष्ट्रहित में कार्य करेंगे।”
यह भी पढ़ें…





