
PM मोदी पुट्टपर्थी पहुंचे… सत्य साईं बाबा जन्म शताब्दी समारोह में हुए शामिल
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के आधिकारिक दौरे पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में स्थित श्री सत्य साईं बाबा की महासमाधि पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री ने यहां श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया और इसे “दिव्य आशीर्वाद” बताया। उन्होंने समारोह के दौरान 100 रुपए का स्मारक सिक्का और डाक टिकटों का सेट जारी किया। मंच से संबोधन भी किया, जिसमें उन्होंने सत्य साईं बाबा के योगदान और उनके सेवा-धर्म को “वसुधैव कुटुम्बकम” की भावना का प्रतीक बताया।
‘यह आध्यात्मिक और भावनात्मक अनुभव है’ — पीएम मोदी
महासमाधि पर श्रद्धांजलि देने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पवित्र स्थान पर आना उनके लिए एक आध्यात्मिक अनुभव रहा।
उन्होंने कहा—
“सत्य साईं बाबा भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका प्रेम, करुणा और सेवा का संदेश करोड़ों लोगों को प्रेरित कर रहा है। दुनिया के 140 से अधिक देशों में उनके अनुयायी समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ा रहे हैं।”
415 करोड़ अनुयायियों के लिए प्रेरणा बनी शिक्षाएँ
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जन्म शताब्दी वर्ष केवल उत्सव नहीं, बल्कि सार्वभौमिक प्रेम, शांति और सेवा का अभियान है। कार्यक्रम के दौरान मोदी ने ‘सुकन्या समृद्धि योजना’ के एक नए चरण का भी शुभारंभ किया।
यह भी पढ़ें…
Nowgam Blast: नौगाम थाने के अंदर जोरदार धमाका, इंस्पेक्टर समेत 9 की मौत
सचिन तेंदुलकर से लेकर ऐश्वर्या राय तक कई गणमान्य पहुंचे
शताब्दी समारोह में कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। इनमें पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु और जी किशन रेड्डी शामिल रहे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं।
पुट्टपर्थी पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री ने रोड शो किया, जिसमें स्थानीय लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर उनका स्वागत करते दिखे।
यह भी पढ़ें…
नगरोटा उपचुनाव में भाजपा की दमदार जीत, देवयानी राणा 24,647 वोटों के अंतर से विजयी
अब तमिलनाडु के कोयंबटूर जाएंगे पीएम मोदी
पुट्टपर्थी कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु के कोयंबटूर रवाना होंगे, जहां दोपहर 1:30 बजे वे साउथ इंडिया नेचुरल फार्मिंग समिट 2025 का उद्घाटन करेंगे। इसी दौरान वे PM किसान योजना की 21वीं किस्त भी जारी करेंगे।
यह भी पढ़ें…





