महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप जीत पर बोले पीएम मोदी… “हमें अपनी बेटियों पर गर्व है”

PM Modi on Team India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 में भारत की ऐतिहासिक जीत पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह जीत न केवल खेल के मैदान में भारत की ताकत का प्रतीक है, बल्कि यह देश के करोड़ों नौजवानों और बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई
प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन (ESTIC 2025) को संबोधित करते हुए कहा,

“आज का यह आयोजन विज्ञान से जुड़ा है, लेकिन मैं सबसे पहले क्रिकेट में भारत की शानदार जीत की बात करूंगा। पूरा भारत अपनी महिला क्रिकेट टीम की सफलता से बहुत खुश है। यह भारत का पहला महिला विश्व कप है। मैं हमारी महिला क्रिकेट टीम को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। हमें आप पर गर्व है। आपकी यह सफलता देश के करोड़ों नौजवानों को प्रेरित करेगी।”

सोशल मीडिया पर जाहिर की ख़ुशी
आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर इतिहास रच दिया। यह भारत का पहला महिला क्रिकेट विश्व कप खिताब है। फाइनल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीम को हर क्षेत्र में मात दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर भी अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने लिखा —

“आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम की शानदार जीत! फाइनल में उनका प्रदर्शन अद्भुत कौशल और आत्मविश्वास से भरा था। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण टीमवर्क और दृढ़ता दिखाई। हमारी खिलाड़ियों को बधाई! यह ऐतिहासिक जीत भावी चैंपियनों को खेलों को पेशे के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।”


यह भी पढ़ें…

Ambani Group की 3,084 करोड़ की 40 संपत्तियां कुर्क, अनिल पर कसा ED का शिकंजा

खेलों में महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर पीएम का संदेश
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय महिला खिलाड़ियों ने दुनिया को दिखा दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। उन्होंने कहा कि आज भारत की बेटियां हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं — चाहे वह खेल हो, विज्ञान हो या नवाचार।

उन्होंने कहा कि हमारी महिला खिलाड़ियों की यह सफलता नारी शक्ति के सशक्तिकरण का उदाहरण है। यह केवल खेल की जीत नहीं, बल्कि भारत के आत्मविश्वास की जीत है।”

यह भी पढ़ें…

भारत मंडपम में गूंजा नवाचार का नारा… PM Modi ने खोला ESTIC 2025 का द्वार

‘विज्ञान और खेल — दोनों में भारत आगे’
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत आज विज्ञान, प्रौद्योगिकी और खेल के क्षेत्र में समान गति से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा,

“चाहे खेल के मैदान में हो या वैज्ञानिक प्रयोगशाला में — भारतीय प्रतिभा हर जगह अपनी पहचान बना रही है। यह नया भारत है, जो न केवल सपने देखता है बल्कि उन्हें साकार भी करता है।”

यह भी पढ़ें…

Bus Accident: ट्रक-बस के बीच टक्कर में 17 लोगों की मौत, दबे यात्री चीखते-पुकारते रहे

Back to top button