
PM Modi ने समस्तीपुर से किया BJP चुनावी प्रचार का आगाज, राजद-कांग्रेस पर हमला
Bihar elections 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बीजेपी के चुनावी प्रचार की शुरुआत समस्तीपुर से की। इस अवसर पर उन्होंने भारत रत्न, जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से विपक्षी दलों राजद और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
पीएम मोदी ने दावा किया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए चुनाव में जीत के सारे रिकार्ड तोड़ेगा और अब तक का सबसे बड़ा जनादेश हासिल करेगा।
विपक्ष पर बोला हमला
पीएम मोदी ने पिपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि राजद और कांग्रेस वाले क्या कर रहे हैं और क्या कह रहे हैं ये आपको मुझसे ज्यादा पता है। आपको याद दिलाने की जरूरत नहीं है। ये लोग हजारों करोड़ रुपए के घोटालों में जमानत पर चल रहे हैं। कोई चोरी के मामले में जमानत पर है, अब चोरी की आदत इनकी ऐसी है कि ये ‘जननायक’ की उपाधि की चोरी में जुटे हैं।
लोकतंत्र का महापर्व
पीएम मोदी ने आगे कहा कि बिहार में लोकतंत्र के महापर्व का बिगुल बज चुका है और पूरा बिहार कह रहा है- ‘फिर एक बार एनडीए सरकार, फिर एक बार सुशासन सरकार, जंगलराज वालों को दूर रखेगा बिहार’। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कल से छठी मैया का महापर्व भी शुरू होने जा रहा है। ऐसे व्यस्त समय में भी आप इतनी विशाल संख्या में यहां आए हैं, समस्तीपुर का जो ये माहौल है, मिथिला का जो मूड है उसने पक्का कर दिया है- ‘नई रफ्तार से चलेगा बिहार, जब फिर आएगी एनडीए सरकार।’
यह भी पढ़ें…
बिहार चुनाव से पहले आचार्य प्रशांत की अपील… “रूटीन वोट नहीं, विवेकपूर्ण वोट दें”
कर्पूरी ठाकुर और सामाजिक न्याय
पीएम मोदी ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने गरीब, वंचित और पिछड़े वर्गों के लिए नए अवसर बनाए। एनडीए सरकार ने गरीब, दलित, महादलित और पिछड़ों के हितों को प्राथमिकता दी और सामान्य वर्ग के गरीबों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण लागू किया।
यह भी पढ़ें…
Bihar Elections: PM Modi ने कर्पूरी ग्राम में दी श्रद्धांजलि, रैलियों का सिलसिला जारी
शिक्षा और आरक्षण में उपलब्धियां
- बीजेपी-एनडीए ने SC/ST आरक्षण को 10 साल आगे बढ़ाया।
- पिछड़ों और गरीबों के लिए अखिल भारतीय कोटे में आरक्षण लागू किया गया।
- ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने की मांग पूरी की गई, जिससे गरीब का बेटा अपनी भाषा में पढ़ाई कर सके।
पीएम मोदी ने इस रैली में एनडीए की उपलब्धियों और सामाजिक न्याय के दृष्टिकोण को उजागर किया। उन्होंने जनता से मतदान में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए बिहार को सुशासन और विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
यह भी पढ़ें…





