सेवा पर्व के तहत झारसुगुड़ा पहुंचेंगे पीएम मोदी, युवाओं संग साझा करेंगे विकास विजन

PM Modi Odisa Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 सितंबर को ओडिशा के झारसुगुड़ा दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे युवाओं के लिए आयोजित युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे और रेलवे सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।

कार्यक्रम स्थल बदला, अब अमलीपल्ली मैदान में आयोजन
दरअसल, प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम मूल रूप से ब्रह्मपुर में होना तय था, लेकिन भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा दक्षिणी ओडिशा में भारी बारिश की आशंका जताए जाने के बाद आयोजन स्थल बदल दिया गया। अब यह कार्यक्रम झारसुगुड़ा के अमलीपल्ली मैदान में होगा।

संबलपुर के राजस्व प्रभागीय आयुक्त (आरडीसी) सचिन रामचंद्र जाधव ने बताया कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री युवाओं को संबोधित करेंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

रेलवे और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष फोकस
प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान रेलवे परियोजनाओं पर विशेष जोर रहेगा। वे कई नई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जिनकी कुल लागत 1,700 करोड़ रुपए से अधिक है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देना है।

यह भी पढ़ें…

गुमला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई… तीन नक्सली ढेर, दो पर था पाँच-पाँच लाख का इनाम

सेवा पर्व से जुड़ा आयोजन
यह दौरा केंद्र सरकार की ‘सेवा पर्व’ पहल का हिस्सा है। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारी तेज कर दी है। सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए जा रहे हैं और प्रशासन की ओर से सभी व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें…

जम्मू-कश्मीर में CIK की सात जिलों में बड़ी छापेमारी, आतंकवाद और ड्रग नेटवर्क पर नकेल

युवाओं को मिलेगा पीएम का संदेश
इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री उनके बीच जाकर उन्हें प्रेरित करेंगे और विकास कार्यों से जुड़े नए रोडमैप पर अपनी दृष्टि साझा करेंगे।

झारसुगुड़ा में होने वाला यह आयोजन न केवल युवाओं के लिए प्रेरणा का अवसर होगा, बल्कि पश्चिमी ओडिशा की रेल और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए भी मील का पत्थर साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें…

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: चेक बाउंस केस में शिकायतकर्ता होगा ‘पीड़ित’, अपील का मिलेगा हक

Back to top button