PM Modi का औरंगाबाद में चुनावी हमला… कहा– RJD ने कांग्रेस की कनपट्टी पर सटाया कट्टा…

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने औरंगाबाद के देव मोड़ में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। मंच से प्रधानमंत्री ने महागठबंधन, खासकर राजद और कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया और कहा कि “जंगलराज वाले हर उस चीज के साथ लौटना चाहते हैं जिससे बिहार को खतरा है।”

राजद पर कांग्रेस को अपमानित करने का आरोप
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के अनुसूचित समाज के प्रदेश अध्यक्ष को राजद ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस से बाहर रखकर अपमानित किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राजद वालों ने कांग्रेस की कनपट्टी पर कट्टा सटाया और अपने नेता को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कराया। कांग्रेस को वही सीटें दीं जिन्हें राजद पिछले दो दशक से जीत नहीं सका। मोदी ने कहा कि जो अपने साथियों का सम्मान नहीं कर सकते, वे जनता का सम्मान क्या करेंगे?

‘कट्टा सरकार’ पर सीधा हमला
प्रधानमंत्री ने कहा कि राजद के नेता युवाओं को नौकरी देने की बात नहीं करते, बल्कि उन्हें रंगदारी, फिरौती और कट्टा संस्कृति सिखाने की तैयारी में लगे हैं। उन्होंने भीड़ से सवाल किया,

“क्या बिहार को कट्टा सरकार चाहिए?”
भीड़ ने जोरदार स्वर में जवाब दिया – “नहीं!”

उन्होंने कहा कि “जंगलराज में कानून का नहीं, बंदूक का राज चलता था। गरीबों और दलितों पर अत्याचार आम था। अब बिहार फिर उसी अंधेरे दौर में लौटना नहीं चाहता।”

महिलाओं और किसानों के लिए योजनाओं का जिक्र
पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार ने महिलाओं की ताकत को पहचाना और उन्हें सशक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाए।
उन्होंने बताया कि पंचायत और नगर निकाय चुनाव में महिलाओं को 50% आरक्षण, सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण और अब 1 करोड़ 40 लाख बहनों को 10-10 हजार रुपये की सहायता दी गई है।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि अगर एनडीए सरकार दोबारा बनी, तो किसानों की सम्मान निधि में ₹3,000 की बढ़ोतरी की जाएगी। किसानों को हर साल अब ₹9,000 मिलेंगे।

पहले चरण की वोटिंग पर टिप्पणी
पहले चरण में हुई बंपर वोटिंग पर प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे महागठबंधन की नींद उड़ गई है। पीएम मोदी ने कहा कि राजद और कांग्रेस के लोग अब से ही हार का बहाना ढूंढने लगे हैं। इस बार बिहार में एनडीए की अब तक की सबसे बड़ी जीत होगी।

यह भी पढ़ें…

Bihar Election: दरभंगा में BSP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बवाल, जमकर पत्थरबाजी…

कश्मीर, गरीब और विकास योजनाओं का उल्लेख
प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं जो कहता हूं, वह करता हूं। कश्मीर से धारा 370 हटाई, गरीब सवर्णों को 10% आरक्षण दिया, 60 लाख परिवारों को पक्के घर दिए और हर घर में बिजली पहुंचाई।”

उन्होंने आगे कहा कि एनडीए सरकार ने किसानों, मजदूरों, युवाओं और महिलाओं के विकास के लिए बिना भेदभाव काम किया है।

यह भी पढ़ें…

बिहार में बंपर वोटिंग दिखी, गोपालगंज सबसे आगे जबकि पटना पीछे….

जनसभा में जबरदस्त उत्साह
औरंगाबाद की सभा में भीड़ ने “मोदी-मोदी” और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा मैदान गूंजा दिया। प्रधानमंत्री ने जनता से अपील की कि वे “कट्टा संस्कृति” से बिहार को मुक्त रखकर विकास और सुशासन की सरकार को दोबारा चुने।

अंत में उन्होंने कहा, “बिहार अब जंगलराज नहीं, जनकल्याण चाहता है। आइए, एनडीए की जीत के साथ बिहार के विकास का नया अध्याय लिखें।”

यह भी पढ़ें…

Bihar: AIMIM नेता के बिगड़े बोल, कहा-तेजस्वी…आंख निकाल लेंगे, जुबान काट देंगे?

 

Back to top button