PM Modi Maharashtra Visit: पीएम का महाराष्ट्र दौरा, देश के सबसे लंबे पुल ‘अटल सेतु’ का उद्घाटन

Atal Setu Inauguration: प्रधानमंत्री मोदी आज मुंबई में देश के सबसे लंबे समुद्री पुल अटल सेतु को जनता को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही वे नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल हुए। पीएम मोदी 30,500 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे।

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया प्लेटफार्म

अटल सेतु हजारों करोड़ की लागत से बना मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ेगा। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लिए यह पुल नई जीवन रेखा बनेगा, वहीं बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में यह भारत के विकास की नई इबारत है। एक अनुमान के मुताबिक पुल से हर रोज करीब 70 हजार लोग सफर करेंगे। यहां 400 कैमरे लगे हैं, इसके अलावा ट्रैफिक के दबाव की जानकारी जुटाने के लिए एआई आधारित सेंसर लगे हैं। 

अटल सेतु की विशेषताएं

  • 21.8 किमी लंबा है अटल सेतु
  • 17,840 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है
  • 2016 के दिसंबर माह में रखी थी आधारशिला
  • 16.5 किमी समुद्र पर तो 5.5 किमी जमीन पर बना

अटल सेतु लगभग 21.8 किलोमीटर लंबा छह लेन का समुद्री पुल है। इसकी लंबाई समुद्र के ऊपर लगभग साढ़े 16 किलोमीटर और जमीन पर साढ़े 5 किलोमीटर है। भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल को बनाने में 17,840 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई है। अटल सेतु देश का सबसे बड़ा पुल होने के साथ-साथ कई और विशेषताएं लिए हुए है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें एफिल टावर की तुलना में 17 गुना अधिक स्टील लगा है। 

कोलकाता के हावड़ा ब्रिज से चार गुना स्टील लगा है। इसमें जो कंक्रीट इस्तेमाल हुआ है वह अमेरिका के स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से छह गुना ज्यादा है। अटल सेतु इतना मजबूत है कि इस पर भूकंप, उच्च ज्वार और तेज हवाओं के दबाव को कोई असर नहीं होगा। इसका निर्माण एपॉक्सी-स्ट्रैंड्स वाले विशेष मैटेरियल से किया गया है, जिनका उपयोग परमाणु रिएक्टरों के निर्माण के लिए किया जाता है।

Back to top button