
गुवाहाटी में पीएम नरेंद्र मोदी की हुंकार… ‘नॉर्थ ईस्ट अष्टलक्ष्मी’, कांग्रेस पर साधा निशाना
PM Modi Assam Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने असम दौरे के दौरान शनिवार को गुवाहाटी पहुंचे, जहां उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने ब्रह्मपुत्र नदी पर गुवाहाटी और नॉर्थ गुवाहाटी को जोड़ने वाले कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
‘नॉर्थ ईस्ट हमारे लिए अष्टलक्ष्मी’
जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर-पूर्व भारत उनके लिए “अष्टलक्ष्मी” के समान है और यह क्षेत्र देश के विकास का अहम केंद्र बन रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार नॉर्थ ईस्ट के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की सराहना
प्रधानमंत्री ने बीजेपी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि उनके दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि पार्टी का सबसे बड़ा आधार उसका संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं।
यह भी पढ़ें…
AI का ग्लोबल मंच भारत में… Google, Nvidia समेत 50+ कंपनियों के CEO का जमावड़ा
कांग्रेस पर निशाना
पीएम मोदी ने कहा कि जिस नॉर्थ ईस्ट को पहले की सरकारों, खासकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने नजरअंदाज किया, आज उसी क्षेत्र की सेवा भाजपा सरकार भक्तिभाव से कर रही है। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में क्षेत्र में कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यटन को बढ़ावा दिया गया है।
यह भी पढ़ें…
चीन बॉर्डर के पास पीएम मोदी का पावर शो… हाईवे पर उतरा विमान, राफेल-सुखोई ने भरी उड़ान
विकास और कनेक्टिविटी पर जोर
उन्होंने कहा कि ब्रह्मपुत्र पर बने पुल और अन्य परियोजनाएं क्षेत्र में आवागमन को आसान बनाएंगी, जिससे व्यापार और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार उत्तर-पूर्व को देश की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रही है।
प्रधानमंत्री के दौरे को आगामी चुनावों के मद्देनजर भी अहम माना जा रहा है, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन को और मजबूत करने का संदेश दिया।
यह भी पढ़ें…





